{"_id":"5d769dc18ebc3e01314983ad","slug":"railway-shahjahanpur-news-bly375585516","type":"story","status":"publish","title_hn":"यात्री की तबीयत बगिड़ी, रोजा में रोकी गई हावड़ा-अमृतसर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यात्री की तबीयत बगिड़ी, रोजा में रोकी गई हावड़ा-अमृतसर
विज्ञापन
रोजा। प्रयागराज से लुधियाना जा रहे युवक की ट्रेन में तबीयत बिगड़ गई। कंट्रोल की सूचना पर ट्रेन को रोजा में रोककर युवक का इलाज किया गया। इसके बाद ट्रेन को आगे के लिए रवाना किया गया।
सोमवार को प्रयागराज के रहने वाले 20 वर्षीय शांतनु की उस समय तबीयत बिगड़ गई, जब वह हावड़ा-अमृतसर एक्सप्रेस से लुधियाना जा रहे थे। तेज बुखार से पीड़ित शांतनु ने इसकी सूचना टीटीई को दी, जिस पर टीटीई ने कंट्रोल को मेसेज किया। कंट्रोल के निर्देश पर ट्रेन को रोजा में रोका गया। जहां रेलवे के डॉ. संजय राज, कुलदीप और अमित ने यात्री को प्राथमिक उपचार उपलब्ध कराया। उपचार के बाद ट्रेन को सात बजकर 15 मिनट पर आगे के लिए रवाना किया। ट्रेन करीब दस मिनट तक रोजा स्टेशन पर खड़ी रही।