फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   railway boom

पहले रेलवे क्रॉसिंग का गेट खराब होने से रुकी ट्रेन, फिर वाहन ने तोड़ा

Sun, 28 Nov 2021 01:36 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 28 Nov 2021 01:36 AM IST
विज्ञापन
railway boom
रोजा में रेलवे क्रॉसिंग के गेट को ठीक करते सिग्नल विभाग के कर्मचारी - फोटो : SHAHJAHANPUR
शाहजहांपुर। रोजा में रेलवे क्रॉसिंग नंबर 318 का गेट शुक्रवार रात को खराब होने पर ट्रेनों को रोका गया। करीब एक घंटा बाद ट्रेनें चलना शुरू हुईं, लेकिन शनिवार को दोपहर में किसी वाहन ने गेट को फिर तोड़ दिया। रोजा-शाहजहांपुर के बीच अटसलिया रेलवे क्रॉसिंग के गेट नंबर 318 में शुक्रवार रात तकनीकी कमी आ गई। गेटमैन ने इसकी सूचना पावर केबिन व कंट्रोल को दी।
विज्ञापन

इसके आदेश पर सत्याग्रह एक्सप्रेस को रोजा रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर एक और लखनऊ-नई दिल्ली एसी सुपरफास्ट को प्लेटफार्म नंबर तीन पर रोक लिया। लखनऊ-काठगोदाम को पंडित राम प्रसाद बिस्मिल स्टेशन पर रोकी गई। डाउन लाइन की पद्मावत एक्सप्रेस, नौचंदी एक्सप्रेस, फैजाबाद एक्सप्रेस को शाहजहांपुर व पीछे के स्टेशनों पर रोका गया। इस बीच कंट्रोल के आदेश पर सिग्नल विभाग की टीम पहुंच गई।
विज्ञापन

कर्मचारियों ने रेलवे क्रॉसिंग के गेट को ठीक किया, जिसमें करीब एक घंटा लगा। गेट ठीक होने के बाद ट्रेनों को रवाना किया। शनिवार को दोपहर 2:30 बजे किसी वाहन ने एक बार फिर से रेलवे क्रॉसिंग का गेट तोड़ डाला। कंट्रोल के आदेश पर सिग्नल विभाग की टीम ने गेट को ठीक किया। दोपहर बाद 3:30 बजे गेट ठीक हो सका। इस दौरान ट्रेनों को धीमी गति से निकाला गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्टेशन अधीक्षक जेपी सिंह ने बताया कि शुक्रवार रात गेट नंबर 318 खराब हो गया था। शनिवार को दोपहर में अज्ञात वाहन ने तोड़ दिया। इस बीच ट्रेनें आंशिक रूप से प्रभावित हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed