{"_id":"576d78494f1c1b5d48b47eb9","slug":"rail-traffic-was-disrupted-in-cnehti-direlment","type":"story","status":"publish","title_hn":"चनेहटी में डिरेलमेंट से रेल यातायात हुआ अस्त-व्यस्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चनेहटी में डिरेलमेंट से रेल यातायात हुआ अस्त-व्यस्त
ब्यूरो /शाहजहांपुर
Updated Fri, 24 Jun 2016 11:43 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली स्थित चनेहटी स्टेशन के पास शुक्रवार दोपहर हुए डिरेलमेंट से अप और डाउन दोनों रेलवे लाइन ब्लॉक हो गईं। इससे रेल यातायात अस्त-व्यस्त हो गया। लंबी दूरी की बरेली दिशा को जाने वाली अप लाइन की ट्रेनों समेत कई मालगाड़ियों को विभिन्न स्टेशनों पर घंटों ठहराव देना पड़ा। करीब तीन घंटे बाद डाउन लाइन यातायात के लिए खोल दी गई। रेलवे के अधिकारिक सूत्रों के अनुसार रोजा से मुरादाबाद जा रही खाली मालगाड़ी बीसीएन के पांच डिब्बे शुक्रवार दोपहर चनेहटी स्टेशन के पूर्वी केबिन के पास दोनों लाइनों के क्रॉसओवर प्वाइंट पर पटरी से उतर गए। अप और डाउन लाइन के ज्वाइंट पर डिरेलमेंट होने की वजह से दोनों ट्रैक ब्लॉक हो गए। मुरादाबाद कंट्रोल को सूचना दिए जाने पर लखनऊ और बरेली दिशा से आने वाली ट्रेनों को विभिन्न स्टेशनों पर रोक दिया गया। डाउन लाइन की ट्रेनों को बरेली और आसपास के स्टेशनों पर ठहराव दिया गया। इसी तरह अप लाइन पर कोलकाता से जम्मूतवी जाने वाली 13151 अप सियालदह एक्सप्रेस को तिलहर स्टेशन शक्तिनगर से बरेली जाने वाली 14369 अप त्रिवेणी एक्सप्रेस को बंथरा और बनारस से चलकर बरेली जाने वाली 14235 अप पैसेंजर ट्रेन को पीतांबरपुर स्टेशन पर रोक दिया गया। इसी तरह अप लाइन की मालगाड़ियों को हरदोई से लेकर रोजा जंक्शन के बीच विभिन्न स्टेशनों पर घंटों रोके रखा गया। करीब तीन घंटे बाद अपरान्ह 3.50 बजे चनेहटी में डाउन लाइन खुलने के बाद लखनऊ दिशा के लिए रेल यातायात बहाल हो गया। बाद में रेलवे कंट्रोल के आदेश पर इसी ट्रैक से अप लाइन की ट्रेनों को पीतांबरपुर से आगे निकाला गया। स्टेशन अधीक्षक एके गौतम ने बताया कि डाउन लाइन पर रेल यातायात शुरू हो गया है, लेकिन अभी अप लाइन नहीं खुल पाई है।
मिलिट्री स्पेशल के जवानों ने किया हंगामा
डिरेलमेंट की वजह से लखनऊ से बरेली की ओर जा रही मिलिट्री स्पेशल ट्रेन को रोजा जंक्शन और कहिलिया के बीच पंडित रामप्रसाद बिस्मिल नगर स्टेशन पर रोकना पड़ा। करीब दो घंटे तक मिलिट्री स्पेशल को खड़े रखने पर उसमें सवार सेना के जवान भीषण गर्मी और उमस से व्याकुल हो उठे। छोटा स्टेशन होने के कारण वहां खानपान के वेंडिंग स्टाल नहीं हैं। इस पर सेना के जवानों ने हंगामा करना शुरू कर दिया। वहां के स्टेशन अधीक्षक ओमशिव अवस्थी को समस्या का कोई समाधान समझ में नहीं आया तो उन्होंने स्पेशल ट्रेन को अगले स्टेशन पर रवाना करा दिया। बाद में मिलिट्री स्पेशल रोजा जंक्शन पर अनिश्चितकाल को खड़ी कर दी गई।