फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   rail track

रोजा स्टेशन पर चटकी पटरी, दूसरे प्लेटफार्म से गुजारी गईं ट्रेनें

Mon, 13 Dec 2021 12:12 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 13 Dec 2021 12:12 AM IST
विज्ञापन
rail track
रोजा में प्लेटफार्म नंबर चार पर रेलवे ट्रैक की चटकी पटरी - फोटो : SHAHJAHANPUR
शाहजहांपुर। रोजा रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर चार पर स्टार्टर सिग्नल के पास पटरी चटक गई। चाबी मैन रोहित कुमार ने सुबह 5 बजे ड्यूटी के दौरान पटरी चटकी देखी और इसकी सूचना स्टेशन मास्टर व कंट्रोल को दी। कंट्रोल के आदेश पर चार नंबर प्लेटफार्म पर आने वाली ट्रेनों को तीन नंबर से गुजारा।
विज्ञापन

साथ ही रेल पथ निरीक्षक अरुण कुमार सक्सेना ने टीम के साथ मौके पर पहुंचकर टूटी पटरी के स्थान पर जॉगल प्लेटबांधी। जिससे ट्रेनों को 30 किलोमीटर स्पीड से गुजारा जा सका। दोपहर बाद ब्लॉक लेकर पटरी को बदला गया। तीन दिन पहले ही किमी संख्या 1204 पर डाउन लाइन पर रेल फैक्चर हो गया था।
विज्ञापन

इसमें सुहेलदेव एक्सप्रेस 35 मिनट खड़ी रही थी। स्टेशन अधीक्षक जेपी सिंह ने बताया कि चार नंबर प्लेटफार्म की ओर रेल फैक्चर हुआ था, लेकिन यातायात पर कोई फर्क नहीं पड़ा है। चटरी पटरी की जगह जागल प्लेट लगाकर ट्रेनों का संचालन चालू कर दिया गया था। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

मालगाड़ी से टकराया मवेशी
शाहजहांपुर। रोजा-शाहजहांपुर के बीच गेट नंबर 318 के पास डाउन लाइन पर बीती रात 10 बजे एक मवेशी मालगाड़ी की चपेट में आ गया। इससे मवेशी के अवशेष मालगाड़ी के इंजन में फंस गए।
चालक ने रोजा स्टेशन पर मालगाड़ी रोककर इंजन चेक किया, उसके बाद स्टेशन मास्टर व पावर केबिन को सूचना दी। मवेशी टकराने की सूचना पाकर कंट्रोल के आदेश पर पीछे से आने वाली ट्रेनों को लिखित आदेश दिया गया कि घटना वाले स्थान पर मवेशी के अवशेष देखकर आगे बढ़े।
सुबह रेल कर्मचारियों ने रेलवे ट्रैक के मवेशी को हटवाया। उसके बाद ट्रेनों ने रफ्तार भरी। स्टेशन अधीक्षक जेपी सिंह ने बताया कि रात में किसी समय मालगाड़ी से मवेशी टकरा गया था, लेकिन यातायात पर कोई फर्क नहीं पड़ा। संवाद
गुवाहटी एक्सप्रेस से तीन अवैध वेंडर पकड़े
शाहजहांपुर। आरपीएफ ने रविवार को तीन अवैध वेंडर पकड़कर लॉकअप में बंद कर दिए। बाद में तीनों को कानूनी कार्रवाई के लिए रेलवे कोर्ट में भेज दिया गया। आरपीएफ प्रभारी विनोद सिसोदिया ने बताया कि रविवार को गुवाहटी एक्सप्रेस से अवैध वेंडरों को पकड़ा गया है।

इनमें बराती लाल गुप्ता, सुरेश गुप्ता और सोनू शामिल हैं। तीनों को पकड़कर लॉकअप में रखा गया, फिर कानूनी कार्रवाई के लिए रेलवे कोर्ट भेज दिया गया है। वहीं लॉकअप में बंद लोगों ने बताया कि वे लोग वेंडर नहीं है, पेंट्री कार में कुछ सामान देने जा रहे है। तभी आरपीएफ ने उन्हें पकड़ लिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed