फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   rail gate collapse by truck

बेकाबू ट्रक ने रेल फाटक को  तोड़ा, गैटमैन गुमटी क्षतिग्रस्त

Sun, 28 Aug 2016 11:00 PM IST
ब्यूरो/शाहजहांपुर
ब्यूरो/शाहजहांपुर Updated Sun, 28 Aug 2016 11:00 PM IST
विज्ञापन
rail gate collapse by truck
बेकाबू ट्रक ने रेल फ ाटक को  तोड़ा, गैटमैन गुमटी क्षतिग्रस्त 
कचहरी के पीछे स्थित प्रसाद कोठी और राज्यमंत्री राममूर्ति वर्मा के आवास के सामने से होकर कैंट परिसर के आफिसर्स कॉलोनी की ओर जाने वाले मार्ग पर शनिवार देर रात बेकाबू ट्रक ने बंद रेल फ ाटक को तोड़ते हुए गेटमैन की दो मंजिला गुमटी को क्षतिग्रस्त कर दिया।  इससे दो घंटे तक रेल यातायात ठप रहा और 20 घंटे के बाद भी रेल गाड़ियों की रफतार पर ब्रेक लगा रहा। काशन के द्वारा रेल संचालन किया जा रहा है। हादसे में गेटमैन बाल-बाल बच गया। रविवार को इस हादसे से करीब सौ से ज्यादा ट्रेनें प्रभावित हुईं। गनीमत रही कि हादसे के समय अप या डाउन ट्रैक पर गुजरने वाली ट्रेन नहीं आई थीं अन्यथा बड़ा हादसा होने की आशंका थी। हादसे में रेल को करीब 15 लाख रुपये का नुकसान हुआ है।
विज्ञापन

शहर और कैंट के बीच रेल फ ाटक संख्या 221 सी पर बीती रात करीब दो बजे यह हादसा हुआ। आफिसर्स कालोनी के रेल फाटक पर शनिवार देर रात करीब दो बजे कचहरी की तरफ  से बेकाबू ट्रक ने बंद फाटक के दोनों बैरियरों को क्षतिग्रस्त करते हुये गेटमैन की बनी गुमटी को जोर की टक्कर मारी। उससे रेलवे की दूर संचार और सिग्नल कम्यूनिकेशन व्यवस्था ठप हो गई। हर तरफ  के सिग्नल लाल हो गए और रेल गाड़ियों के चक्के थम गए। पहले तो किसी को पता ही नहीं लगा कि क्या हुआ, लेकिन  गेटमैन के द्वारा सूचना दिये जाने पर आरपीएफ  प्रभारी एसपी सिंह दलबल के साथ मौके पर पहुंचे और इंजीनियरिंग विभाग की कर्मियों की मदद से करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद रेल लाइनों के बीच फंसे ट्रक और रेल फाटक के मलबों को हटाया जा सका।
विज्ञापन

रविवार सुबह करीब चार बजे तक रेल ट्रैक साफ  होने के बाद रेल संचालन शुरू किया गया। संकेत अनुभाग के कर्मियों ने रविवार को भारी मशक्कत की, लेकिन उसके बाद भी रविवार रात तक रेल फाटक सही नहीं हो पाया। इस बीच रेलगाड़ियों का संचालन काशन के द्वारा किया गया, जिससे रेल गाड़ियों की रफतार पर ब्रेक लगा रहा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

शाहजहांपुर रेलवे स्टेशन अधीक्षक एके गौतम ने बताया कि सौ से ज्यादा ट्रेनें प्रभावित हुई हैं। देर रात तक गेट के ठीक होने की संभावना है। आरपीएफ  ने ट्रक को कब्जे में ले लिया है। वाहन चालक के खिलाफ  रेलवे एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। ट्रक चालक और मालिक की तलाश में आरपीएफ  द्वारा दबिश दी जा रही है। 

ट्रक चालक की लापरवाही से हादसा हुआ है, जिससे रेल को काफी नुकसान हुआ है। कई मेल गाड़ियां प्रभावित हुई हैं। रविवार तक रेल यातायात सुचारु रूप से बहाल नहीं हो सका था। दुर्घटनाकारी ट्रक को कब्जे में लेकर रेलवे एक्ट के तहत कार्यवाही की जा रही है। 
- सुरेंद्र प्रताप सिंह, प्रभारी निरीक्षक, आरपीएफ  शाहजहांपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed