फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Rahul Gandhi's meeting yesterday, a large number Khaten were delivered at the chapter house

राहुल गांधी की सभा कल, बड़ी संख्या  में सभास्थल पर पहुंचाई गईं खाटें

Sun, 25 Sep 2016 10:35 PM IST
ब्यूरो /शाहजहांपुर
ब्यूरो /शाहजहांपुर Updated Sun, 25 Sep 2016 10:35 PM IST
विज्ञापन
Rahul Gandhi's meeting yesterday, a large number Khaten were delivered at the chapter house
राहुल गांधी की सभा कल - फोटो : श्‍ााहजहांपुर उत्‍तर प्रदेश्‍ा

विज्ञापन
कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी की खाट सभा मंगलवार को पुवायां इंटर कॉलेज में होगी। इसके लिए कॉलेज मैदान पर खाटों के पहुंचाने का सिलसिला शुरू हो गया है। रविवार को कई वाहनों से खाट कॉलेज के मैदान पर पहुंचायी र्गइं। 
पुवायां में 27 सितंबर की दोपहर बाद कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी की पुवायां में खाट सभा होनी है। खाट सभा के माध्यम से राहुल गांधी किसानों सहित अन्य वर्ग के लोगों से संवाद करेंगे। इसके लिए तैयारियों पूरे जोरों पर हैं। एसपीजी की टीम ने जिला मुख्यालय पर डेरा जमा रखा है और एसपीजी अधिकारी सभास्थल पर सुरक्षा व्यवस्थाओं को लेकर लगातार आवश्यक दिशा निर्देश दे रहे हैं।
विज्ञापन

रविवार को कई डीसीएम खाट लेकर सभा स्थल पर पहुंची। खाटों की मरम्मत के लिए कारीगर भी साथ ही पहुंचे हैं। इसके अलावा साउंड सिस्टम सहित अन्य सामान भी सभा स्थल पर पहुंचना शुरू हो गया है। सोमवार शाम तक मंच, बैरीकेटिंग आदि का कार्य निपटा दिया जाएगा। रविवार को एएसपी रमेश कुमार भारतीय, सीओ अरूण कुमार ने सभा स्थल का निरीक्षण किया और पुलिस को दिशा निर्देश दिए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

सभा को सफल बनाने के लिए जमकर हो रहा प्रचार
पुवायां। राहुल गांधी की खाट सभा को सफल बनाने के लिए कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पूरी ताकत झोंक दी है। प्रशांत किशोर की टीम के सदस्यों के साथ ही पूर्व केंद्रीय मंत्री जितिन प्रसाद सारी तैयारियों और सभा में ज्यादा भीड़ जुटाने के लिए पूरी तरह सक्रिय होकर नजर रख रहे हैं। आधा दर्जन से अधिक प्रचार वाहन गांवों में सभा के बारे में जानकारी देकर लोगों से सभा में पहुंचने की अपील कर रहे हैं। 
अलग अलग बनेंगे प्रवेश द्वार
पुवायां। राहुल गांधी की खाट सभा के लिए महिलाओं और पुरूषों के लिए अलग अलग प्रवेश द्वारा रहेंगे। इसके अलावा वीआईपी और वीवीआईपी लोगों के लिए अलग प्रवेश द्वारा बनेगा। सभी प्रवेश द्वार पर कड़ी चौकसी रहेगी और तलाशी के बाद ही किसी को अंदर जाने दिया जाएगा। 

एसपीजी ने किया रोड का मुआयना
पुवायां। रविवार को एसपीजी के एआईजी अनीस सिरोही ने टीम के साथ एसआई मनोज सेहरावत के साथ शाहजहांपुर सीमा के गांव मुकीमपुर से मोहम्मदी चौराहा हाते हुए पुवायां इंटर कालेज मैदान स्थित सभास्थल तक और सभास्थल से निगोही तक रोड का निरीक्षण किया। बतातें चलें राहुल गांधी का काफिला मुकीमपुर से ही शाहजहांपुर जनपद में प्रवेश करेगा और खाटसभा के बाद राहुल गांधी निगोही में सभा के लिए रवाना होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed