फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Rahul Gandhi 's effigy burnt Hinjamn

हिंजामं ने फूंका राहुल गांधी का पुतला

Sat, 20 Feb 2016 11:58 PM IST
शाहजहांपुर।
शाहजहांपुर। Updated Sat, 20 Feb 2016 11:58 PM IST
विज्ञापन
Rahul Gandhi 's effigy burnt Hinjamn
दिल्ली के जेएनयू में राष्ट्रविरोधी गतिविधियों के विरोध में शनिवार को भी शहर में विरोध प्रदर्शन जारी रहे। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने तिरंगा मार्च निकालकर विरोध जताया, वहीं हिंदू जागरण मंच ने राष्ट्र विरोधी गतिविधियों का समर्थन करने वाले कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी पर देशद्रोह का मुकदमा दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार करने की मांग करते हुए उनका पुतला फूंका।
विज्ञापन

हिंदू जागरण मंच ने जेएनयू में राष्ट्रविरोधी गतिविधियों की तीखी आलोचना करते हुए दोषी छात्रों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई किए जाने की मांग की। वहीं इन गतिविधियों का समर्थन करने पहुंचे कांग्रेस नेता राहुल गांधी की तीखी आलोचना करते हुए कार्यकर्ताओं ने उनका पुतला फूंका और देशद्रोह का मुकदमा जलाकर उन्हें गिरफ्तार किए जाने की मांग की। इस संबंध में डीएम के माध्यम से राष्ट्रपति को ज्ञापन भी भेजा गया है। ज्ञापन में जेएनयू में राष्ट्रविरोधी नारे लगाने वालों को तत्काल गिरफ्तार करने, राष्ट्रद्रोहियों का समर्थन करने वालों पर देशद्रोह का मुकदमा चलाने आदि मांगें शामिल की गई हैं।
विज्ञापन

पुतला फूंकने और ज्ञापन देने वालों में जिलाध्यक्ष सर्वेश मिश्र धांधू, अजय अग्निहोत्री, प्रदीप मिश्रा, संतोष विश्वकर्मा, ज्ञानेश मिश्रा, बृजेश प्रजापति, आदेश गुप्ता, अश्वनी मिश्रा, कुशलेश मिश्रा, शालिनी रस्तोगी, सरोज गुप्ता, राजेश्वरी राठौर, आशीष त्रिपाठी, अंजू मिश्रा, मनोज गौतम, पवनेश कुमार, खलील खां, उर्मिला देवी, राहुल वाल्मीकि आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

अभाविप ने निकाला तिरंगा मार्च
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने जेएनयू घटना की निंदा करते हुए नगर में तिरंगा मार्च निकाला। नगर आंदोलन प्रमुख पवन मिश्रा ने कहा कि आतंकवाद को बढ़ावा देने वाली राष्ट्रविरोधी घटनाएं होना और उनका कांग्रेेस जैसी पार्टी द्वारा समर्थन किया जाना अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण है। इसकी जितनी निंदा की जाए कम है। इसके बाद पवन मिश्रा के नेतृत्व में ही कार्यकर्ता देशद्रोहियों को फांसी दो, भारत माता की जय के नारे लगाते हुए शहर की सड़कों पर निकल पड़े। हाथों में तिरंगा झंडा लेकर निकले अभाविप कार्यकर्ता सदर बाजार तक आए।

तिरंगा मार्च में ऋषभ तिवारी, विवेक भारती, प्रखर अवस्थी, सुरजीत चौहान, वैभव गुप्ता, हर्षित गुप्ता, अभिषेक सिंह, आकाश मिश्रा, शिवम मिश्रा, रोहित गुप्ता, विनय वर्मा, अतुल, कृष्णा मिश्रा, मनीष दीक्षित, रफी उल हसन, सिकंदर, राज वर्मा, मोहसिन, सौरभ मोहन, अश्वनी सिंह, आशीष कुमार आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed