फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Raging on abusing accountants , will agitate

अपशब्द कहने पर भड़के लेखपाल, आंदोलन करेंगे

Thu, 02 Apr 2015 11:58 PM IST
शाहजहांपुर
शाहजहांपुर Updated Thu, 02 Apr 2015 11:58 PM IST
विज्ञापन
जिला योजना समिति की बैठक में प्रभारी मंत्री ओमप्रकाश सिंह की अभद्र टिप्पणी से जिले के लेखपाल भड़क गए हैं। गुरुवार को सदर तहसील में लेखपाल संघ की आपात बैठक में प्रभारी मंत्री द्वारा लेखपालों को अपशब्द कहे जाने पर उन्हें जमकर कोसा गया। उनके खिलाफ निंदा प्रस्ताव पारित किया। संघ के पदाधिकारियों ने कहा कि यदि प्रभारी मंत्री ने अपनी टिप्पणी पर खेद व्यक्त कर क्षमा नहीं मांगी तो फसली सर्वे और थाना दिवस का बहिष्कार करके आंदोलन छेड़ दिया जाएगा।
विज्ञापन

प्रभारी मंत्री ने बुधवार को जिला योजना समिति की बैठक में जनप्रतिनिधियों द्वारा फसली क्षति के सर्वे में गड़बड़ी का मुद्दा उठाए जाने पर स्वीकार किया कि कुछ लेखपाल गड़बड़ी कर रहे हैं। उन्होंने जनप्रतिनिधियों का गुस्सा थामने के लिए ऐसे लेखपालों को अपशब्द कहने में भी संकोच नहीं किया। प्रभारी मंत्री की इसी असंसदीय टिप्पणी से लेखपालों में गुस्से की लहर है।
विज्ञापन

बैठक को संबोधित करते हुए संघ के जिलाध्यक्ष सर्वेश मिश्र ने कहा कि लेखपाल संवर्ग राजस्व विभाग की रीढ़ बना है। तमाम पद रिक्त होने से लेखपाल दोहरा कार्य दायित्व निभा रहे हैं। यही नहीं, उन्हें कभी जनगणना तो कभी क्रॉप सर्वे और जमीन पर कब्जों की विभागीय जांचें भी करनी पड़ती हैं। बावजूद इसके हलाल की कमाई खाने वाले लेखपालों को अपशब्द कहे जाने से संवर्ग के प्रति सरकार का नजरिया ठीक नहीं कहा जा सकता।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक में तय हुआ कि जब तक प्रभारी मंत्री अपनी टिप्पणी पर सार्वजनिक रूप से खेद व्यक्त करके माफी नहीं मांगेंगे, लेखपाल न तो फसली सर्वे करेंगे और न ही थाना दिवस में ही उपस्थित होंगे। इस संबंध में सभी लेखपालों ने सोमवार को कलक्ट्रेट पहुंचकर धरना-प्रदर्शन करने का निर्णय किया। बैठक में राममूर्ति चंचल, नन्हें लाल, अजय चौधरी, हरिप्रसाद, पातीराम वर्मा, वेदराम, उमेश प्रताप सिंह, इकबाल हुसैन, अनुराग त्रिवेदी आदि मौजूद रहे।



तिलहर में भी अशोभनीय टिप्पणी पर उबले लेखपाल
तिलहर। जनपद के प्रभारी मंत्री ओमप्रकाश सिंह द्वारा जिला योजना की बैठक में फसली सर्वे के मुद्दे पर लेखपालों पर अशोभनीय टिप्पणी करने पर उन्होंने कड़ा प्रतिरोध जताते हुए प्रभारी मंत्री के कृत्य की कठोर शब्दों में निंदा की है। साथ ही मंत्री द्वारा माफी न मांगने पर चार अप्रैल से कलक्ट्रेट पर धरना-प्रदर्शन करने की चेतावनी दी है। लेखपाल संघ के जिला मंत्री अजय चौधरी ने डीएम को नोटिस भेज कर फसली सर्वे कार्य का अनिश्चित कालीन बहिष्कार कर दिया है। लेखपाल संघ के कार्यालय में हुई बैठक में लेखपालाें ने मंत्री से बिना शर्त माफी मांगने की मांग की है। इस दौरान शाखाध्यक्ष नीरज राठौर, अनूप शर्मा, मो. आरिफ, पातीराम वर्मा, राजवीर सिंह, ज्ञानेंद्र प्रताप सिंह, नरेंद्र यादव, शिव सिंह कुश्वाहा, राजीव कुमार, राजेंद्र भारती, गयाराम यादव, रामप्रकाश यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed