फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   ractor Driver's bloody body was found at the brick kiln

ट्रैक्टर चालक का ईंट भट्ठे पर रक्तरंजित शव मिला

Tue, 31 May 2016 12:33 AM IST
ब्यूरो /शाहजहांपुर
ब्यूरो /शाहजहांपुर Updated Tue, 31 May 2016 12:33 AM IST
विज्ञापन
ractor Driver's bloody body was found at the brick kiln
ट्रैक्टर चालक का ईंट भट्ठे पर रक्तरंजित शव मिला
ढाई गांव के पास ईंट भट्ठे पर ट्रैैक्टर चालक की रविवार की रात मौत हो गई। खबर सुनकर भट्ठे पर पहुंचे मृतक के परिवार वालों ने जमकर हंगामा किया। परिवार वाले उसकी हत्या का आरोप लगा रहे थे। पुलिस ने काफी देर मशक्कत के बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा। मृतक के पिता की तहरीर पर पुलिस ने इस्तफाकिया दुर्घटना की रिपोर्ट दर्ज की है। क्षेत्र के गांव ढाई निवास सोनपाल का 24 वर्षीय बेटा सुधांशु गांव के समीप स्थित रामलड़ैते गुप्ता के ईंट भट्ठे पर ट्रैक्टर चलाता था। मां मीना ने बताया कि रविवार को सुधांशु दो बजे घर पर खाना खाकर भट्ठे पर गया था। रात करीब साढ़े नौ बजे भट्ठा स्वामी रामलड़ैते गुप्ता ने सूचना दी कि उसके बेटे सुधांशु की ट्रैक्टर-ट्राली से कुचलकर मौत हो गई है। खबर मिलते ही परिवार वाले मौके पर पहुंच गए। सुधांशु का रक्तरंजित शव भट्ठे पर पड़ा हुआ था। उसका भेजा निकला हुआ था और पेट व पैरों में गहरे जख्म थे। मौके पर पहुंची पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए शव कब्जे में लिया तो परिवार वालों ने विरोध शुरू कर दिया। फिर काफी देर तक हंगामा चला। पता लगने पर सीओ जलालाबाद उमेश शर्मा भी पहुंच गए। मिर्जापुर, जलालाबाद, कलान और परौर थाने की पुलिस को बुला लिया गया। इसके बाद पुलिस ने शव जबरन कब्जे में ले लिया। मां मीना और पत्नी संध्या खुलकर हत्या का आरोप लगा रहीं थीं, लेकिन मृतक के पिता सोनपाल ने पुलिस को इस्तफाकिया दुघर्टना में ट्रैक्टर-ट्राली से कुचलकर सुधांशु की मृत्यु हो जाने की रिपोर्ट दर्ज करवाई है। थानाध्यक्ष प्रभुकांत ने बताया कि मृतक सुधांशु शराब का आदी था। घटना के समय दूसरा चालक रिंकू निवासी सिकंदरपुर कायस्थान ट्रैक्टर चला रहा था, जबकि सुधांशु सीट पर बैठा हुआ था। नशे में झटका लगने से  सुधांशु ट्रैक्टर से गिर गया और उसके सिर के ऊपर से ट्रैक्टर-ट्राली का पहिया उतर गया, मौत हो गयी। मृतक के पिता सोनपाल की तहरीर पर इस्तफाकिया दुर्घटना की रिपोर्ट दर्ज की गयी है।
विज्ञापन


परिवार को भट्ठा मालिक ने दिया मुआवजा 
एसओ प्रभुकांत ने बताया कि मृतक सुधांशु के पिता सोनपाल और मृतक की पत्नी संध्या को ढाई-ढाई लाख रुपये का चेक और संध्या को एक बीघा खेत भट्ठा स्वामी रामलड़ैते गुप्ता ने बतौर मुआवजा दिया है। यही नहीं मृतक की बहन की शादी भी भट्ठा स्वामी ने करने की हामी भरी है, जिससे दोनाें मे समझौता हो गया है।
विज्ञापन


जेसीबी से भट्ठों में होता है खनन 
क्षेत्र के भट्टों पर ईंट पथाई के लिए जेसीबी से मिट्टी का खनन कर ट्रैक्टर-ट्राली से मिट्टी भट्ठे पर लाई जाती है। रात मे खनन होने से अधिकांश लेबर कच्ची शराब के नशे में काम करते हैं। चर्चा है कि शराब के नशे में ही सुधांशु की मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


मां और पत्नी ने लगाया हत्या का आरोप 
सुधांशु की हत्या का आरोप लगाने वाली मां मीना और पत्नी संध्या गांव या क्षेत्र में किसी से भी सुधांशु की रंजिश होने से इनकार कर रही है। मगर उन्हें इस बात का मलाल है कि भट्ठा स्वामी उनके पुत्र की लाश छोड़कर थाने चला गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed