फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Punch visual bath made to the statue of Lord Parashurama

भगवान परशुराम की प्रतिमा को कराया पंच दृव्य स्नान

Sun, 30 Apr 2017 12:38 AM IST
श्ााहजहांपुर
श्ााहजहांपुर Updated Sun, 30 Apr 2017 12:38 AM IST
विज्ञापन
Punch visual bath made to the statue of Lord Parashurama
परश्‍ाुराम जयंती - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन
अक्षय तृतीया पर मंदिरों और स्कूलों में मनाई गई जयंती

अक्षय तृतीया पर दूसरे दिन भी भगवान परशुराम जयंती पर कई कार्यक्रम हुए। ब्राह्मण समाज ने परशुराम धाम पर हवन पूजन और गोष्ठी के साथ जयंती मनाई। इसी तरह अन्य स्थानों पर परशुराम जयंती धूमधाम से मनाई गई।
विसरात मार्ग स्थित परशुराम धाम पर अक्षय तृतीया पर भगवान परशुराम जयंती हवन पूजन और गोष्ठी के रूप में मनाई गई। श्रद्धालुओं ने भगवान परशुराम की दिव्य प्रतिमा पर माल्यार्पण कर प्रसाद चढ़ाया और मनौती मांगी। गोष्ठी में संस्थापक राजाराम मिश्र ने कहा कि परशुराम ऋषि जमदग्नि और रेणुका के तेजस्वी पुत्र थे, वह माता-पिता के बहुत आज्ञाकारी भी थे। क्रोधी स्वभाव के कारण उन्होंने कई बार आततायियों का विनाश किया। प्रदेश अध्यक्ष डॉ. सत्य प्रकाश मिश्र ने कहा कि भगवान परशुराम के आदर्श आज की स्थिति में बहुत प्रासंगिक हैं। महामंत्री राकेश पांडेय के संचालन में हुई गोष्ठी में डॉ. संजय पाठक, केशव चंद्र मिश्र, ज्ञानेश वाजपेयी, डॉ. मनोज पांडेय आदि ने भी विचार व्यक्त किए। इससे पहले पंडित मुन्नालाल मिश्र ने भगवान परशुराम की प्रतिमा को पंच दृव्य स्नान कराकर श्रृंगार किया। बाद में हवन पूजन कराकर प्रसाद वितरित किया। आयोजन में राम नरेश वाजपेयी, सत्येेंद्र अग्निहोत्री, असित पाठक, रमेश बाबू तिवारी, सर्वेश दुबे, अतुल अग्निहोत्री, अवधेश दीक्षित, अनिल द्विवेदी, मनमोहन तिवारी, शिवराम शुक्ल, अनुराग मिश्र आदि मौजूद रहे। 
विज्ञापन

इधर, श्री राधा कृष्ण मंदिर तारीन गाड़ीपुरा में भगवान परशुराम जयंती धूमधाम से मनाई गई। श्रद्धालुओं ने बाबा परशुराम की प्रतिमा पर जनेऊ, पुष्प, फल, मिष्ठान अर्पित कर सुख-समृद्धि कीे कामना की। आयोजन में स्वामी ओेंकारानंद सरस्वती, असीम शुक्ला, नवनीश शुक्ल, अभिषेक अग्निहोत्री, राजा बाबू वाजपेयी, आदित्य मिश्र, चिराग अग्रवाल, रमेश चंद्र गुप्त, भैयालाल गुप्त आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, आर्य महिला इंटर कॉलेज में प्रधानाचार्य आशा किरन यदुवंशी ने वंदना गुप्ता, प्रियंका सिंह, अनीता वाजपेयी, इंदुबाला, डॉ. चंद्ररेखा, शिवांगी यादव, रुचि राठौर आदि ने भगवान परशुराम को महान पराक्रमी और श्रेष्ठ ऋषि बताते हुए उनके आदर्शों का अनुसरण करने के लिए छात्राओं को प्र्रेरित किया। अखिल भारतीय हिंदू शक्ति दल की ओर से बाबा सिद्धेश्वर नाथ मंदिर में भगवान परशुराम की जयंती धूमधाम से मनाई गई। बाबा के चित्र पर माल्यार्पण कर आरती हुई और प्रसाद वितरित किया गया। गोष्ठी में वरिष्ठ राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पुनीत त्रिवेदी, जिला संयोजक अवधेश दीक्षित, जिलाध्यक्ष शिव नंदन सागर, अरविंद मिश्रा, हरिकृष्ण कन्हैया, लालाराम, नंदन वाजपेयी, अभिषेक राठौर, शौर्य अवस्थी, मनीष मिश्रा, संजय वाजपेयी, मनोज शुक्ला, हरिवंश त्रिवेदी आदि ने भगवान परशुराम की जीवन पर प्रकाश डाला।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed