फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   protest

डिप्लोमा इंजीनियर्स ने विभिन्न मांगों को लेकर प्रदर्शन कर दिया धरना

Fri, 12 Nov 2021 01:16 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 12 Nov 2021 01:16 AM IST
विज्ञापन
protest
शाहजहांपुर के पीडब्ल्यूडी में परिसर में ,धरना प्रदर्शन करते डिप्लोमा इंजीनियर्स महासंघ से जुड़? - फोटो : SHAHJAHANPUR
शाहजहांपुर। डिप्लोमा इंजीनियर्स महासंघ के प्रांतीय आह्वान पर जिले के विभिन्न तकनीकी विभागों में तैनात अवर अभियंताओं और सहायक अभियंताओं ने बृहस्पतिवार को पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस परिसर में प्रदर्शन कर धरना दिया। बाद में पदाधिकारियों ने सिटी मजिस्ट्रेट देवेंद्र प्रताप को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन व मांग पत्र दिया।
विज्ञापन

धरना स्थल पर हुई सभा में डिप्लोमा इंजीनियर्स ने प्रारंभिक वेतनमान 4800 रुपये दिए जाने, नई पेंशन व्यवस्था को खत्म कर पुरानी पेंशन प्रणाली जारी करने आदि मांगों पर जोर दिया और निजीकरण के प्रति सरकार के रुख का विरोध किया। अध्यक्षता करते हुए महासंघ के जिला उपाध्यक्ष कुलदीप कुमार ने कहा कि पहले दिए जा चुके ज्ञापनों पर आश्वासन के बावजूद सरकार या शासन स्तर से कोई कदम नहीं उठाया गया। अब दीर्घकालिक आंदोलन करना होगा।
विज्ञापन

जिला सचिव शिव कुमार वर्मा के संचालन में हुए प्रदर्शन में मंडल पर्यवेक्षक रनवीर सिंह, जिलाध्यक्ष सोमपाल, रंजीत सिंह, भीम राव, शशि कुमार, अनीता वर्मा, हितेश कुमार, जगदीश चंद्र शर्मा, अतरपाल सिंह, मनोज कुमार, रोशन अली, संतोष कुमार, अर्जुन प्रताप गुप्ता, अनिमेश कुमार, कृष्ण कुमार जोशी, रघुराज सिंह आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed