फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   protest

अल्पसंख्यकों पर हमलों के विरोध में कांग्रेसियों ने किया प्रदर्शन

Sat, 30 Oct 2021 12:48 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 30 Oct 2021 12:48 AM IST
विज्ञापन
protest
शाहजहांपुर के कलक्ट्रेट में प्रदर्शन करते कांग्रेस अल्पसंख्यक मोर्चा के कार्यकर्ता । संवाद - फोटो : SHAHJAHANPUR
शाहजहांपुर। त्रिपुरा में मुस्लिम समुदाय के लोगों पर किए जा रहे हमलों के विरोध में कांग्रेस अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को कलक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। बाद में उन्होंने सिटी मजिस्ट्रेट को राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन दिया।
विज्ञापन

ज्ञापन में कहा गया है कि गत कई दिन से त्रिपुरा में मुस्लिम समुदाय के लोगों सहित उनके धर्मस्थलों पर राज्य की भाजपा सरकार से संरक्षण प्राप्त लोगों द्वारा हमले किए जा रहे हैं। कई मस्जिदों में आगजनी हुई, जिससे पूरे प्रदेश में भय और अराजकता का माहौल है।
विज्ञापन

तोड़फोड़ वाले स्थानों का त्रिपुरा सरकार पुनर्निर्माण कराने के साथ सभी घटनाओं की जांच कर दोषियों पर कड़ी कार्रवाई करे। इस दौरान कांग्रेस के जिला उपाध्यक्ष कृष्ण विनोद मिश्रा, महानर अध्यक्ष पवन कुमार सिंह, अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष मोहम्मद नबी, कुर्बान अली, टीपू सुल्तान, संजीव कुमार, फूल मियां, रहमान खां, मुस्तकीम अली, निजामुद्दीन आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed