फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   protest

वोटर्स पार्टी के कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन कर दिया ज्ञापन

Tue, 19 Oct 2021 01:20 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 19 Oct 2021 01:20 AM IST
विज्ञापन
protest
शाहजहांपुर में सोमवार को वोटरशिप की मांग को लेकर कलक्ट्रेट में प्रदर्शन करते वोटर्स पार्टी इंटर - फोटो : SHAHJAHANPUR
शाहजहांपुर। देश के संसाधनों में नागरिकों को हिस्सेदारी देने के लिए वोटरशिप व्यवस्था लागू करने की मांग को लेकर वोटर्स पार्टी इंटरनेशनल (वीपीआई) के कार्यकर्ताओं ने सोमवार को कलक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। इस मौके पर वीपीआई की ओर से प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट राजेश कुमार को दिया।
विज्ञापन

ज्ञापनों में कहा गया है कि संसद में 137 सांसद वोटरशिप के प्रस्ताव को मंजूरी दे चुके हैं। बाद में 11 आईएएस अधिकारियों की गोयल समिति ने भी इस व्यवस्था को लागू करने की सिफारिश की है। वोटरशिप लागू होने पर देश के प्रत्येक नागरिक को आठ हजार रुपये प्रतिमाह मिलने से देश के करोड़ों लोगों को आर्थिक गुलामी से निजात मिल जाएगी और देश में लोकतंत्र मजबूत होगा।
विज्ञापन

इस मौके पर भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी की जिला कौंसिल के सह सचिव रामशंकर लाल, वीपीआई के राष्ट्रीय प्रचारक भानु प्रताप सिंह, कामिनी देवी, रामनिवास वर्मा, धर्मपाल कश्यप आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed