फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   protest

विरोध सभा में प्रबंधन की मनमानी पर गरजे बिजली अभियंता

Thu, 07 Oct 2021 02:16 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 07 Oct 2021 02:16 AM IST
विज्ञापन
protest
शाहजहांपुर के अधीक्षण अभियंता कार्यालय परिसर में प्रदर्शन विद्युतअभियंता संघ । संवाद - फोटो : SHAHJAHANPUR
शाहजहांपुर। विद्युत अभियंता संघ के प्रांतीय आह्वान पर विद्युत निगम के विभिन्न वितरण खंडों में कार्यरत अभियंता बुधवार को पावर कारपारेशन प्रबंधन की मनमानी को निशाने पर लेकर खूब गरजे। उन्होंने अधीक्षण अभियंता कार्यालय परिसर में विरोध सभा कर सभी ऊर्जा निगमों का एकीकरण कर राज्य विद्युत परिषद का पुनर्गठन करने की मांग दोहराई।
विज्ञापन

संघ के शाखा सचिव विनोद सिंह राणा की अध्यक्षता में हुई विरोध सभा में वक्ताओं ने कैबिनेट उप समिति के साथ हुए समझौते के तहत वाराणसी व अन्य स्थानों पर आंदोलन के कारण दर्ज एफआईआर वापस लिए जाने, वर्ष 2000 के बाद नियुक्त सभी अभियंताओं के लिए पुरानी पेंशन प्रणाली लागू करने, अभियंताओं की सभी वेतन विसंगतियां दूर करने, उत्पीड़न की दृष्टि से पदोन्नति के नियमों में किए बदलाव वापस लिए जाने आदि मांगें भी प्रमुखता से उठाईं।
विज्ञापन

तय किया कि अगले दो दिन तक विरोध सभा की जाएगी। इस दौरान अधीक्षण अभियंता रामनरेश सरोज समेत सौरभ शाक्य, अनिल रावत, अवनीश त्रिवेदी, प्रशांत गुप्ता, आशीष राहुल, पुष्पेंद्र कुमार, राजकुमार, विपुल कुमार जैन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed