{"_id":"6148e4ab8ebc3e227f707ae6","slug":"protest-shahjahanpur-news-bly4603019102","type":"story","status":"publish","title_hn":"निर्धारित से अधिक शुल्क लेने का आरोप लगाकर फूंका पुतला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निर्धारित से अधिक शुल्क लेने का आरोप लगाकर फूंका पुतला
विज्ञापन
अल्हागंज में कॉलज गेट पर प्रबंध समिति तथा प्रधानाचार्य का पुतला फूंकते कार्यकर्ता। संवाद
- फोटो : SHAHJAHANPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अल्हागंज। स्वामी विवेकानंद इंटर कॉलेज में निर्धारित शिक्षण शुल्क से अधिक वसूली का आरोप लगाकर विहिप और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने पुतला फूंका। एसपी के नाम ज्ञापन भी दिया है।
हिंदू संगठनों ने सोमवार को सुबह 10 बजे कॉलेज गेट पर पुतला फूंका। विहिप के जिला महामंत्री आलोक शर्मा, महानगर मंत्री असनील सिंह, बजरंग दल के गौ रक्षा प्रकोष्ठ के ब्रज प्रांत प्रमुख अनुराग अग्निहोत्री ने कॉलेज प्रबंधन पर आरोप लगाया कि अल्हागंज के स्वामी विवेकानंद इंटर कॉलेज में निर्धारित शिक्षण शुल्क से ज्यादा की वसूली की जा रही है। रसीद भी नहीं दी जा रही। इसकी शिकायत करने जब बजरंग दल के नगर महामंत्री आकाश दीक्षित कॉलेज गए तो उनसे अभद्रता की गई।
आशंका है कि कॉलेज प्रबंधन फर्जी मुकदमा दर्ज करा सकता है। इस दौरान मिर्जापुर, अल्हागंज और कलान में हिंदू संगठनों के कार्यकर्ताओं पर दर्ज मुकदमे वापस लेने की मांग की गई। इस आशय का एक पत्र भी एसपी एस आनंद को भेजा गया है। संवाद