{"_id":"6126975e8ebc3e7a1d779d48","slug":"protest-shahjahanpur-news-bly4574827122","type":"story","status":"publish","title_hn":"आप कार्यकर्ताओं ने मटका फोड़कर किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आप कार्यकर्ताओं ने मटका फोड़कर किया प्रदर्शन
विज्ञापन
शाहजहांपुर में बुधवार को खिरनी बाग चौराहे पर मटका फोड़ते आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता । संवाद
- फोटो : SHAHJAHANPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शाहजहांपुर। प्रदेश में लागू जल जीवन मिशन योजना में हजारों करोड़ के घोटाले की जांच की मांग को लेकर आम आदमी पार्टी (आप) के कार्यकर्ताओं ने बुधवार को खिरनीबाग चौराहा पर मटका फोड़कर प्रदर्शन किया। बाद मेें सिटी मजिस्ट्रेट राजेश कुमार को राज्यपाल के नाम ज्ञापन देकर सीबीआई से जांच कराने की मांग की।
आप कार्यकर्ता खिरनीबाग के जीआईसी मैदान पर एकत्र हुए। वहां से वह हाथों में खाली मटके और मटका फोड़ आंदोलन का बैनर लेकर सरकार विरोधी नारेबाजी करते हुए चौराहे पर पहुंचे। वहां भी नारेबाजी की और एक-एक कर मटके जमीन पर पटककर फोड़ने शुरू कर दिए। जिलाध्यक्ष राजीव कुमार यादव ने कहा कि केंद्र सरकार ने हर घर में पानी पहुंचाने के लिए 21 राज्यों में यह योजना लागू की, लेकिन प्रदेश में योजना के तहत पाइप की आपूर्ति का ठेका ऐसी कंपनी को दे दिया, जिसका भ्रष्टाचार के मामलों का इतिहास रहा है।
ज्ञापन में कहा है कि केंद्रीय आर्थिक सूचना ब्यूरो ने भी अपनी जांच मेें पाया है कि पाइप आपूर्तिकर्ता कंपनी फर्जी निवेश करने आदि अन्य कई अनियमितताओं में लिप्त है। प्रदेश में इस कंपनी से मिशन का काम वापस लेकर उसकी कारगुजारियों की सीबीआई से जांच कराई जाए। प्रदर्शन में पार्टी के संस्थापक सदस्य एवं जिला महासचिव कीर्तिमान प्रकाश च्यवन, पवन कुमार शर्मा, डॉ. ज्ञानेंद्र कुमार, जेबी सिंह, दुर्गेश शुक्ला, पवन गुप्ता, अभिषेक कश्यप, अशोक कनौजिया, रमन सिंह चौहान आदि शामिल रहे।