फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   protest

लीज खत्म होने पर सील की दुकान, व्यापारियों ने जताया विरोध

Mon, 15 Feb 2021 10:57 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 15 Feb 2021 10:57 AM IST
विज्ञापन
protest
शाहजहांपुर के रोडवेज के सामने प्रदर्शन करते कैंट के दुकानदार । संवाद - फोटो : SHAHJAHANPUR
शाहजहांपुर। रोडवेज बस स्टैंड के सामने बनी छावनी परिषद की दुकानों की लीज खत्म होने पर खाली करने का फरमान परिषद की ओर जारी किया गया था। रविवार को छावनी परिषद के अधिकारी दलबल के साथ पहुंचे और एक दुकान को सील कर नोटिस चस्पा कर दिया। इसके साथ ही अन्य दुकानदारों को चेतावनी दी गई है। इससे नाराज कैंट बोर्ड की कार्रवाई का व्यापारियों ने विरोध किया। उनका कहना है कि जिनकी लीज खत्म नहीं हुई उन दुकानों को भी सील किया जा रहा है।
विज्ञापन

रविवार को छावनी परिषद के अधिकारी रोडवेज बस स्टैंड के सामने बनी दुकानों को खाली कराने के लिए पहुंचे। इस बीच भूमि सर्वे संख्या 155 दुकान संख्या 15, जोकि रामदेवी को छावनी परिषद द्वारा लीज अवधि पर दी गई थी, की लीज अवधि समाप्त हो चुकी है। लोक परिसर (अनधिकृत अधिभोगियों की बेदखली) अधिनियम 1971 के तहत संपदा अधिकारी छावनी परिषद के निर्देश पर दुकानदार से दुकान खाली कराकर सील कर दिया गया। इसका नोटिस भी दुकान के शटर पर चस्पा किया गया। छावनी परिषद की इस कार्रवाई से दुकानदारों में हड़कंप मच गया। दुकानों को खाली और सील करने पर नाराजगी जताई गई। जबरदस्ती दुकानों को खाली कराने की सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। छावनी परिषद के अधिकारियों से दुकानों को सील किए जाने का आदेश लाने के बाद ही आगे की कार्रवाई करने के लिए कहा गया। इस पर रविवार को एक ही दुकान को सील किया गया। सोमवार को फिर से दुकानों को खाली कराने के साथ सील किया जाएगा।
विज्ञापन

रोडवेज के सामने वाली दुकानें छावनी परिषद की हैं। इनको 30 साल की लीज पर दिया गया था। लीज एक साल पहले ही समाप्त हो चुकी है। एक दुकान को सीज किया गया है। ऐसी नौ दुकानें हैं, जिनको खाली कराया जाना है। इससे पहले 15 दिन का नोटिस दुकानदारों को दिया था, लेकिन दुकानों को खाली नहीं किया जा रहा। परिषद के साथ ही सिटी मजिस्ट्रेट ने भी दुकानदारों से लीज समाप्त होने पर दुकान खाली कराने को बोला है। सोमवार को अन्य दुकानें भी खाली कर सीज की जाएंगी। - मुकेश कुमार रस्तोगी, कार्यालय अधीक्षक, छावनी परिषद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed