फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   protest

अवैध वसूली के खिलाफ ऑटो व ई-रिक्शा चालकों का धरना शुरू

Tue, 29 Sep 2020 01:40 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 29 Sep 2020 01:40 AM IST
विज्ञापन
protest
शाहजहांपुर। अवैध वसूली के खिलाफ जनता ऑटो ई-रिक्शा ऑनर्स चालक वेलफेयर एसोसिएशन की ओर से सोमवार को खिरनी बाग रामलीला मैदान में अनिश्चितकालीन धरना शुरू हो गया। इस दौरान बरेली मोड़ पर ऑटो और ई रिक्शा चालकों से होने वाली अवैध वसूली को बंद कराने की मांग की गई।
विज्ञापन

शहर के बरेली मोड़ और रोडवेज के पास ऑटो व ई रिक्शा चालकों से अवैध वसूली की जाती है। इसको बंद कराने के लिए एसोसिएशन की ओर से कई बार प्रशासनिक अधिकारियों को ज्ञापन भी दिया गया, लेकिन उस पर कोई भी ध्यान नहीं दिया जा रहा। इससे परेशान होकर सोमवार को एसोसिएशन के पदाधिकारियों के साथ तमाम ऑटो और रिक्शा चालकों के साथ अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया। धरना स्थल पर एसोसिएशन के अध्यक्ष महफूज अली खान ने कहा कि मांग पूरी होने तक धरना समाप्त नहीं किया जाएगा। ऑटो रिक्शा चालकों के धरना प्रदर्शन को सामाजिक संगठन जनता की आवाज का समर्थन भी प्राप्त हुआ। संगठन के संस्थापक संजीव गुप्ता ने कहा कि सरकार गरीबों का मजाक उड़ा रही है, उन पर अत्याचार हो रहा है। शहर में ऑटो व ई रिक्शा वालों से अवैध वसूली किया जाना खुली गुंडागर्दी है, जिसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इस मौके पर डॉ. मुश्ताक इदरीसी, श्रीपाल, इश्त्खार, राजकुमार अवस्थी, आत्माराम, बबलू, सुहेल हसन, अर्जुन विक्रम, उस्मान, सोनी गुप्ता, वीना सक्सेना, अखिलेश गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed