{"_id":"5f0cb00f8ebc3e63725ae0d0","slug":"protest-shahjahanpur-news-bly412635980","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली कटौती पर फूटा गुस्सा, गुस्साए छात्रों ने एसडीओ दफ्तर पर जड़ा ताला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजली कटौती पर फूटा गुस्सा, गुस्साए छात्रों ने एसडीओ दफ्तर पर जड़ा ताला
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तिलहर। लगातार बिजली कटौती और कर्मचारियों की अभद्रता से नाराज छात्रों ने सोमवार को तिलहर विद्युत उपकेंद्र पर जमकर हंगामा किया। इस दौरान गुस्साए छात्रों ने एसडीओ दफ्तर का चैनल बंद कर दिया। कुछ देर में वहां पहुंचे एसडीओ को छात्रों ने खूब खरी-खोटी सुनाई। एसडीओ ने समझाकर छात्रों को शांत किया और व्यवस्था सुधारने का आश्वासन दिया, जिसके बाद छात्र शांत होकर लौट गए।
सोमवार को दोपहर लगभग 2:30 बजे छात्र नेता सिद्धार्थ गुप्ता विभिन्न स्कूलों के तमाम छात्रों के साथ विद्युत उपखंड कार्यालय जा पहुंचे। लगातार हो रही बिजली कटौती और ड्यूटी पर मौजूद ऑपरेटर के अभद्रता करने से नाराज छात्र एसडीओ कार्यालय के बाहर धरने पर बैठ गए। लगभग 20 मिनट तक किसी अधिकारी के धरना स्थल पर न पहुंचने से छात्रों का गुस्सा और भड़क गया। उन्होंने कार्यालय का चैनल बाहर से बंद कर दिया। उस वक्त कार्यालय में जेई नरेंद्र कुमार और कुछ कर्मचारी मौजूद थे, जिन्हें अंदर बंद कर दिया गया। इसके बाद नाराज छात्रों ने अधिकारियों और कर्मचारियों के विरुद्ध जमकर नारेबाजी की। लगभग आधे घंटे के बाद ऊपरी मंजिल पर बने कक्ष में बैठे एसडीओ सौरभ शाक्य छात्रों के पास पहुंचे। एसडीओ को देखते ही छात्र भड़क गए और खरी-खोटी सुनाने लगे। छात्रों ने लिखित शिकायती पत्र भी एसडीओ को दिया। एसडीओ ने छात्रों को आश्वासन दिया कि बिजली कटौती व अन्य समस्याओं का निपटारा शीघ्र किया जाएगा। दोषी कर्मचारी के विरुद्ध कार्रवाई का एसडीओ ने आश्वासन दिया। इस पर छात्र नेता सिद्धार्थ गुप्ता ने चेतावनी दी है कि यदि बिजली कटौती में व्यापक सुधार न किया गया तो दोबारा आंदोलन किया जाएगा। प्रदर्शन करने वालों में रामगोपाल गुर्जर, मनोज वर्मा, उदय सिंह, विष्णु, किशन रस्तोगी, हर्षित, अभिषेक, रिशु, सर्वेश आदि रहे।
विद्युत समस्या को लेकर छात्र आए थे। मैंने छात्रों से ज्ञापन मांगा था, लेकिन उन्होंने मुझे ज्ञापन नहीं दिया। बाद में एसडीओ के आने पर उन्हें ज्ञापन दिया। उन्होंने कुछ देर के लिए चैनल बंद कर दिया था। उनके खोलने के बाद मैं बाहर आ गया। - नरेंद्र कुमार, जेई उपखंड तिलहर