{"_id":"613bb3998ebc3e1e655bf485","slug":"protest-bku-shahjahanpur-news-bly4591996200","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाकियू कार्यकर्ताओं ने सीओ पर लगाया अभद्रता का आरोप, एसपी से की शिकायत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाकियू कार्यकर्ताओं ने सीओ पर लगाया अभद्रता का आरोप, एसपी से की शिकायत
विज्ञापन
पुवायां में एसडीएम सीओ से वार्ता करते भाकियू भानु गुट के जिलाध्यक्ष महेंद्रपाल सिंह यादव। संवाद
- फोटो : POWAYAN
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुवायां। डाक बंगला परिसर में भाकियू के धरना-प्रदर्शन को समाप्त कराने शुक्रवार को सीओ और एसडीएम पहुंचे तो तनाव बढ़ गया। अधिकारियों ने समस्याओं का निस्तारण कराने की कहते हुए धरना समाप्त करने की अपील की। उधर, किसान नेताओं ने सीओ पर अभद्रता करने का आरोप लगाते हुए एसपी से शिकायत की। डीएम, एसपी को संबोधित ज्ञापन एसडीएम को सौंपा।
भाकियू भानु गुट के जिलाध्यक्ष महेंद्रपाल सिंह यादव ने ज्ञापन में बताया कि छह सितंबर से किसान डाक बंगला परिसर में धरने पर बैठे हैं। शुक्रवार को सीओ और एसडीएम धरनास्थल पर पहुंचे और किसानों को धमकाने लगे। सीओ बीएस वीरकुमार ने अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुए उठवाकर बाहर फेंकने की बात कही। धरनास्थल से 60 मीटर दूर रहने वाले कर्मचारियों के परिवार की महिला को सीओ बुलाकर लाए और कहने लगे कि जो लोग धरना दे रहे हैं, उनके खिलाफ गलत व्यवहार की तहरीर दो। सभी को अभी जेल भिजवाएंगे।
इससे भाकियू कार्यकर्ताओं में रोष फैल गया है। डीएम और एसपी से मांग की गई है कि सीओ के खिलाफ जांच कर कार्रवाई की जानी चाहिए। ज्ञापन पर बरेली मंडल अध्यक्ष चौधरी सुखबीर सिंह, महेंद्रपाल सिंह यादव, राशीराम वर्मा, सुखविंदर कौर, जसपाल सिंह, अमनदीप सिंह, संतोष यादव, लालाराम गुप्ता, वीरेंद्र यादव, प्रद्युम्न सिंह, हरिपाल सिंह, वीरपाल राजपूत, रघुवीर सिंह आदि के हस्ताक्षर हैं।
विज्ञापन
एसडीएम ने निर्धारित किया है धरना स्थल
पुवायां में पहले धरना प्रदर्शन पुराने एसडीएम कार्यालय के पास होते थे। एक वर्ष पूर्व तत्कालीन एसडीएम ने इस पर रोक लगाते हुए डाक बंगला परिसर में धरना-प्रदर्शन के लिए आदेश जारी किया था। डाक बंगला परिसर में कर्मचारियों के परिवार भी रहते हैं। उनका कहना है कि यहां धरना प्रदर्शन का चयन गलत है। यहां अक्सर विवाद होता रहता है। शुक्रवार को सीओ के पहुंचने और तहरीर मांगने पर नलकूप खंड पुवायां पश्चिम की अवर अभियंता ज्योति कनौजिया ने पुलिस को तहरीर देने का प्रयास किया। इसमें डाक बंगला परिसर में धरना प्रदर्शन अवैध बताया है। अवर अभियंता की तहरीर पुलिस ने नहीं ली है।
डाक बंगला परिसर में धरना प्रदर्शन से कर्मचारियों को दिक्कत है। जानकारी पर उन्होंने कर्मचारियों से कहा था कि वह अपनी शिकायत अधिकारियों से करें। किसानों से अभद्रता, तहरीर मांगने आदि के आरोप पूरी तरह से निराधार हैं।
बीएस वीरकुमार, सीओ पुवायां