UP: शाहजहांपुर में लाट साहब के जुलूस में लोगों पर लाठियां बरसाने का विरोध, हिंदू संगठनों ने किया प्रदर्शन
शाहजहांपुर में होली के दिन लाट साहब का जुलूस निकाला गया था। जुलूस के दौरान कुछ हुड़दंगियों ने जूते-चप्पल के साथ पत्थर भी फेंके। इस पर पुलिस ने लाठी से पीटकर भीड़ को खदेड़ा। इसके वीडियो भी वायरल हुए। हिंदू संगठनों ने पुलिस की कार्रवाई का विरोध किया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
शाहजहांपुर में होली के दिन लाट साहब के जुलूस के दौरान पुलिस के लाठी चलाने पर हिंदू संगठनों ने कड़ा विरोध दर्ज कराया है। विहिप-बजरंग दल के अलावा अन्य हिंदू संगठन ने नाराजगी जताते हुए ज्ञापन देकर लाठी चलाने वाले पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई की मांग की है।
सोमवार पूर्वाह्न करीब 11 बजे कलक्ट्रेट पहुंचे विश्व हिंदू परिषद व बजरंग दल ने सिटी मजिस्ट्रेट प्रवेंद्र कुमार को ज्ञापन दिया। ज्ञापन के जरिये बताया कि शुक्रवार को होली के दिन निकाले जाने वाले लाट साहब के जुलूस में रंग डाल रहे हिंदू जनमानस पर क्रूरतापूर्ण व्यवहार करते हुए सुरक्षाकर्मियों ने मालखाना मोड़, अंजान चौकी, घंटाघर, बहादुरगंज व खिरनीबाग चौराहा पर बर्बरतापूर्ण ढंग से लाठी चलाईं गईं। विश्व हिंदू परिषद इसकी घोर निंदा करता है। लाठी चलाने वाले पुलिसकर्मियों पर कठोर कार्रवाई की जाए।
संगठन के लोगों ने कहा कि जनपद में सैकड़ों वर्षों से लाट साहब का जुलूस निकाला जाता है। किसी भी सरकार में आज तक हिंदू जनमानस पर लाठियां नहीं चलाईं गईं। ऐसे में दोषियों पर जांच कराकर कार्रवाई की जाए। ऐसी व्यवस्था सुनिश्चित की जाए कि भविष्य में लाट साहब के जुलूस में इस प्रकार की निंदनीय घटना की पुनरावृत्ति न हो।
यह भी पढ़ें- UP: सांप को पकड़कर गले में डाला, फोटो भी खिंचवाए... डसने से युवक की मौत; वीडियो देख रह जाएंगे दंग
लाट साहब के जुलूस में पुलिस द्वारा निर्दयता पूर्ण हुए लाठीचार्ज में घायल व्यक्तियों व क्षतिग्रस्त वाहनों के नुकसान की क्षतिपूर्ति की जाए। ज्ञापन देने वालों में विभाग मंत्री अशनील सिंह, महानगर मंत्री धर्मेंद्र सिंह, अभिनव ओमर, हर्षित गुप्ता, प्रदीप प्रजापति, आशीष मिश्रा, रमेश, कुनाल राठौर, अमन, शिव अवस्थी, अंकित तिवारी सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।
हिंदू जागरण मंच ने भी सौंपा ज्ञापन
इसके अलावा हिंदू जागरण मंच के कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन नगर मजिस्ट्रेट प्रवेंद्र कुमार को सौंपा। इसमें होली की परंपरा को बाधित करने तथा निर्दोष व्यक्तियों पर लाठी चलाने का विरोध किया और दोषी पुलिसकर्मियों को लाइन हाजिर किए जाने की मांग की।
ज्ञापन में बताया कि लाट साहब के जुलूस में लाठी चलने की जांच किसी मजिस्ट्रेट से कराई जाए। वर्तमान पुलिस अधीक्षक का ट्रांसफर किया जाए। अन्यथा की स्थिति में हिंदू जागरण मंच आंदोलन के लिए बाध्य होगा। ज्ञापन देने वालों में जिलाध्यक्ष दुर्गेश मिश्रा, राजेश अवस्थी, हरिओम शुक्ला, स्तुति, रवि नंदन, शेर सिंह, छोटेदास, गोविंद मिश्रा, राजेंद्र पटवा, राम सागर, प्रमोद कुमार सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।