फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Prohibition on production is necessary before ban on single use plastic

सिंगल यूज प्लास्टिक पर प्रतिबंध से पहले उत्पादन रोके सरकार

Thu, 23 Jun 2022 01:03 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 23 Jun 2022 01:03 AM IST
विज्ञापन
Prohibition on production is necessary before ban on single use plastic
शाहजहांपुर के कलक्ट्रेट में प्रदर्शन करते उद्योग व्यापार मंडल मिश्रा गुट के व्यापारी । संवाद - फोटो : SHAHJAHANPUR
शाहजहांपुर। उद्योग व्यापार मंडल मिश्रा गुट ने सिंगल यूज प्लास्टिक पर प्रतिबंध लगाने से पहले इसकी निर्माण इकाइयां बन्द कराने की मांग की है। इसी मुद्दे को लेकर संगठन के जिलाध्यक्ष कुलदीप सिंह दुआ ने बुधवार को व्यापारियों के साथ कलक्ट्रेट में प्रदर्शन कर एडीएम प्रशासन रामसेवक द्विवेदी को प्रधानमंत्री के नाम ज्ञापन दिया।
विज्ञापन

आगामी एक जुलाई से देश के सभी राज्यों में सिंगल यूज प्लास्टिक के इस्तेमाल पर प्रतिबंध लागू हो जाएगा। इसे लेकर व्यापारियों, खासकर फुटकर दुकानदारों में काफी बेचैनी है। क्योंकि नियत अवधि के बाद ऐसी प्लास्टिक की पन्नियों में सामान की बिक्री करते पकड़े जाने पर उनसे जुर्माना लेने का प्रावधान किया गया है।
विज्ञापन

व्यापारी नेता दुआ ने कहा कि सरकार का निर्णय पर्यावरण रक्षा के लिए उपयोगी है, लेकिन इसे जल्दबाजी में लागू करना ठीक नहीं है। इससे सबसे ज्यादा समस्या व्यापारियों को होगी, जिनका जनता से सीधा संपर्क है। ज्ञापन में कहा गया है कि इस प्लास्टिक की 90 फीसदी से ज्यादा खपत बहुराष्ट्रीय कंपनियां माल की पैकेजिंग में कर रही है। इसलिए पहले उनके निर्माण के स्रोत बंद किए जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

एडीएम द्विवेदी से नगर अध्यक्ष संजीव राठौर ने कहा कि सिंगल यूज प्लास्टिक उद्योग से तमाम परिवारों की आजीविका चलती है। इसलिए प्रतिबंध से पहले इस प्लास्टिक के विकल्प खोजकर जागरूकता अभियान चलाया जाए। प्रदर्शन में अतुल गुप्ता, सुरेंद्र सेठी, नीरज गुप्ता, रोहित अग्रवाल, कमाल फहीम, मोहम्मद रफी, राहुल गुप्ता, शकील अहमद, उपेश रावत, सचिन गुप्ता, राजन चोपड़ा, अभिषेक मोहन, मुकेश गुप्ता, मोहन ग्रोवर, आनंद मोहन, जगदीश गौतम आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed