फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   prohibited animals full truck fallen

प्रतिबंधित पशुओं से  भरा ट्रक खाई में गिरा

Tue, 23 Aug 2016 11:01 PM IST
ब्यूरो/शाहजहांपुर
ब्यूरो/शाहजहांपुर Updated Tue, 23 Aug 2016 11:01 PM IST
विज्ञापन
prohibited animals full truck fallen
स्कूल की दीवार से टकराया ट्रक - फोटो : अमर उजाला
पुवायां से निगोही की ओर जा रहा प्रतिबंधित पशुओं से भरा ट्रक अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरा। ट्रक में 13 मृत और 28 जीवित पशु मिले हैं। पुलिस ने ट्रक को सीज कर दिया है।
विज्ञापन

मंगलवार सुबह एक ट्रक में प्रतिबंधित पशुओं को पुवायां से निगोही की ओर ले जाया जा रहा था। रास्ते में तेज रफ्तार ट्रक अचानक अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरा। ट्रक चालक और पशु तस्कर मौके से भाग निकले। आसपास के लोगों ने ट्रक को खाई में फंसा देखा तो मौके पर पहुंचे। ट्रक में प्रतिबंधित पशु भरे देख लोगों ने पुलिस को जानकारी दी।
विज्ञापन

सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों की मदद से ट्रक से पशुओं को निकलवाया। ट्रक में भरे पशुओं को नशीले इंजेक्शन लगाकर एक दूसरे के ऊपर लादा गया था, इस कारण 13 पशुओं की दम घुटने से मौत हो चुकी थी। जीवित मिले 28 पशुओं की हालत भी बेहद खराब थी। सरकारी पशु अस्पताल से डॉक्टर को बुलाकर पशुओं का इलाज कराया गया। बरामद पशुओं को लोगों की सुपुर्दगी में देकर ट्रक को थाने लाकर सीज कर दिया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

कोतवाली प्रभारी राजेश सिंह ने बताया कि ट्रक नंबर के आधार पर जांच की जा रही है। अज्ञात वाहन स्वामी, चालक और पशु तस्करों के खिलाफ पशु क्रूरता अधिनियम और गोवध अधिनियम के तहत रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। 
ट्रक पकड़ने का श्रेय लेने में जुटी पुलिस
पुवायां के सबसे व्यस्त चौराहे राजीव चौक से रोजाना प्रतिबंधित पशुओं से भरे वाहन गुजरते हैं। चौक पर मौजूद पुलिसकर्मी साठगांठ के चलते ट्रक रोकने की जरूरत नहीं समझते। इसके अलावा मोहम्मदी की ओर से आने वाले पशुओं से भरे वाहन शाहजहांपुर रोड से एडीएम और सीओ के आवास वाले मार्ग से निगोही रोड पर पहुंचकर निकल जाते हैं। मंगलवार को भी प्रतिबंधित पशुओं से भरा ट्रक पुवायां के राजीव चौक से आसानी से पास हो गया, लेकिन रास्ते में ट्रक खाई में गिर जाने के बाद पुलिस ने ट्रक को पकड़ने का श्रेय लेने के लिए पीछा करने का राग अलापना शुरू कर दिया। दरोगा नासिर खां ने बताया कि उन्होंने पशुओं से भरे ट्रक का पीछा किया था, जिस कारण चालक ट्रक को तेजी से भगाने लगा और हादसा हो गया। 

सवाल है कि यदि पुलिस ट्रक का पीछा कर रही थी तो जब ट्रक खाई में गिरा तो ट्रक चालक और तस्कर क्यों नहीं पकड़े गए। मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि पुलिस ट्रक का पीछा नहीं कर रही थी। लोगों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed