{"_id":"68794773aab48bcf7b04d4b7","slug":"process-started-for-appointment-of-administrator-in-kant-nagar-panchayat-shahjahanpur-news-c-122-1-spn1002-148343-2025-07-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: कांट नगर पंचायत में प्रशासक की नियुक्ति के लिए प्रक्रिया शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: कांट नगर पंचायत में प्रशासक की नियुक्ति के लिए प्रक्रिया शुरू
Fri, 18 Jul 2025 12:26 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
Updated Fri, 18 Jul 2025 12:26 AM IST
विज्ञापन
शाहजहांपुर। बेटे रईस मियां को अपनी कुर्सी पर बैठाने के आरोप में कांट नगर पंचायत चेयरमैन के वित्तीय अधिकार सीज होने के बाद प्रशासक की नियुक्ति के लिए प्रशासन ने प्रक्रिया शुरू कर दी है। जल्द ही प्रशासक की तैनाती की जाएगी। 15 दिनों में चेयरमैन से स्पष्टीकरण मांगा गया है।
कांट नगर पंचायत चैयरमैन मुनरा बेगम के स्थान पर उनके बेटे रईस मियां के बोर्ड बैठकों में शामिल होने की सभासदों ने शिकायत की थी। डीएम धर्मेंद्र प्रताप सिंह ने सीडीओ डॉ. अपराजिता को जांच के आदेश दिए थे। जांच रिपोर्ट में लगे आरोप सही पाए गए थे। शासन को जांच रिपोर्ट भेजी गई थी। इसी आधार पर चेयरमैन मुनरा बेगम से स्पष्टीकरण मांगा गया और उनके सभी वित्तीय अधिकार सीज कर दिए गए हैं। प्रशासक की तैनाती के लिए प्रक्रिया शुरू हो गई।
नगर पंचायत की अधिशासी अधिकारी नूरजहां ने बताया उन्हें अभी तक कोई आदेश की कॉपी प्राप्त नहीं हुई है। इस मामले में ददरौल विधायक अरविंद सिंह ने कहा कि नगर पंचायत में बोर्ड मीटिंग बिना अध्यक्ष के असंवैधानिक होती है। कांट में लगातार संविधान की अवहेलना की जा रही थी। शासन द्वारा जांच कराकर कार्रवाई की गई है। अभी तक बिना अध्यक्ष के बोर्ड मीटिंग में जो गलत कार्य हुए हैं, उनकी भी जांच कराकर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
-- -- --
वर्जन-
कांट नगर पंचायत में प्रशासक की नियुक्ति के लिए प्रक्रिया चल रही है। डीएम के पास फाइल भेजी गई है। उनकी स्वीकृति मिलते ही प्रशासक की तैनाती हो जाएगी।
- रजनीश मिश्रा, एडीएम प्रशासन