{"_id":"61c37d8404ba660ebd41f4a6","slug":"preparations-for-cba-s-annual-election-completed-voting-today-shahjahanpur-news-bly4701450193","type":"story","status":"publish","title_hn":"सेंट्रल बार एसोसिएशन के वार्षिक चुनाव को लेकर तैयारियां पूरी, मतदान आज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सेंट्रल बार एसोसिएशन के वार्षिक चुनाव को लेकर तैयारियां पूरी, मतदान आज
विज्ञापन
शाहजहांपुर में बृहस्पतिवार को होने वाले सेंट्रलवार एसोएशिन के मतदान को लेकर मतपत्रो का मिलान कर
- फोटो : SHAHJAHANPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शाहजहांपुर। सेंट्रल बार एसोसिएशन (सीबीए) की कार्यकारिणी के वार्षिक चुनाव के लिए मतदान बृहस्पतिवार को होगा। इसके लिए कचहरी स्थित राजीव सभागार में मतदान के बूथ बनाने के साथ बैलेट पेपर के सेट तैयार करने का काम बुधवार को किया। मतदान को निष्पक्ष रूप से कराने के लिए सुरक्षा बल भी तैनात रहेगा।
चुनाव अधिकारी मनोज कुमार मिश्रा ने बताया कि चुनाव में मतदान के लिए मतपत्र तैयार करने व बूथ बनाने का काम किया गया। कचहरी स्थित राजीव सभागार में 20 बूथ बनाए हैं। सभी पदों के बैलेट पेपर सेट तैयार किए गए। जोकि अलग-अलग रंगों के रहेंगे। अध्यक्ष पद का बैलेट पेपर सफेद, महासचिव का तूतिया, उपाध्यक्ष के हरे, संयुक्त सचिव को हल्का गुलाबी, कोषाध्यक्ष का पीला, कनिष्ठ उपाध्यक्ष के लिए आसमानी, कनिष्ठ कार्यकारिणी सदस्य का गुलाबी और वरिष्ठ कार्यकारिणी सदस्य का औरेंज रंग का बैलेट रखा है।
बताया कि 1153 वोटर अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। चुनाव को शांतिपूर्ण तरीके से कराने को 32 सदस्यीय सुरक्षा समिति बनाई गई है। सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने को एसपी व प्रभारी निरीक्षक सदर बाजार को सूचित कर दिया है। बताया कि मतदान बृहस्पतिवार को सुबह 10 से शाम 4:30 बजे तक होगा। एक घंटे बाद शाम 5:30 बजे से मतगणना होगी। कार्यकारिणी सदस्य पदों की मतगणना अगले दिन होगी।
विज्ञापन
चुनाव अधिकारी व सहायकों की देखरेख में होगा चुनाव
चुनाव अधिकारी मनोज कुमार मिश्रा, सहायक चुनाव अधिकारी रकेश कुमार, सतेंद्र सिंह यादव, नीरज पाठक, गुलिस्तां खान, कार्यलय प्रभारी वेदपाल सिंह यादव, अशोक गुप्ता, धर्मवीर की देखरेख में चुनाव सम्पन्न कराया जाएगा।
किस पर कितने प्रत्याशी
अध्यक्ष पद - 04
वरिष्ठ उपाध्यक्ष - 03
कनिष्ठ उपाध्यक्ष - 02
उपाध्यक्ष दो पद - 03
महासचिव - 03
संयुक्त मंत्री तीन पद - 06
कोषाध्यक्ष - 03
वरिष्ठ कार्यकारिणी सदस्य के छह पद - 07
कनिष्ठ कार्यकारिणी सदस्य के छह पद - 08

शाहजहांपुर में बृहस्पतिवार को होने वाले सेंट्रलवार एसोएशिन के मतदान को लेकर वूथ बनाते कर्मचारी - फोटो : SHAHJAHANPUR