फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Prdani nomination of election candidates descended on the second day

प्रधानी चुनाव के नामांकन को दूसरे दिन उमड़े प्रत्याशी

Fri, 20 Nov 2015 11:25 PM IST
रौसर कोठी/भावलखेड़ा/ ददरौल/ कांट/मदनापुर।
रौसर कोठी/भावलखेड़ा/ ददरौल/ कांट/मदनापुर। Updated Fri, 20 Nov 2015 11:25 PM IST
विज्ञापन
Prdani nomination of election candidates descended on the second day
त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचन के अंतर्गत ग्राम प्रधान और ग्राम पंचायत सदस्य पदों के लिए दूसरे चरण में होने वाले मतदान के लिए नामांकन के दूसरे दिन शुक्रवार को सदर तहसील के ब्लॉक मुख्यालयों पर दिन भर प्रत्याशी और उनके समर्थक उमड़े। चारों ब्लॉक कार्यालयों पर प्रधानी की 301 सीटों के लिए आठ गुना पर्चे दाखिल किए गए जबकि ग्राम पंचायत मेंबरी के 3685 पदों के लिए सीमित दावेदार उभरकर सामने आए।
विज्ञापन

दूसरे चरण के नामांकन प्रक्रिया नियत समय सुबह आठ बजे से आरंभ हो गई। समय बीतने के साथ प्रत्याशी और उनके समर्थकों का हुजूम बढने लगा। खास यह रहा कि बीते दिन के विपरीत शुक्रवार को ग्राम पंचायत वार्डों के उम्मीदवारों की संख्या अप्रत्याशित रूप से बढ़ गई। बीते दिन प्रधानी के नामांकन का दबाव ज्यादा रहने से कई ब्लॉकों में अधिकारियों ने मेंबरी के उम्मीदवारों के कागजात जमा करके उन्हें अगले दिन बुलाया था।
विज्ञापन

यही वजह रही कि कई जगहों पर प्रत्याशियों की लंबी लाइनें लग गईं। भावलखेड़ा ब्लॉक में तमाम महिला प्रत्याशियों को लाइन में लगना पड़ा। ददरौल, कांट और मदनापुर ब्लॉक में भी प्रत्याशियों को उम्मीदवारी के पर्चे दाखिल करने के लिए काफी इंतजार करना पड़ा। कांट-शाहजहांपुर रोड से ददरौल ब्लॉक कार्यालय तक प्रत्याशी और उनके समर्थकों को ढोने के लिए तिपहिया वाहन दिन ढले तक खूब दौड़े। नियत अवधि बीतने के बावजूद लाइनों में लगे उम्मीदवारों को नाम निर्देशन पत्र जमा करने का मौका दिया गया। इस कारण कई आरओ रात दस बजे तक नामांकन कार्य पूरा करने में जुटे रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

मदनापुर ब्लॉक में प्रधान की 70 सीटों के सापेक्ष 784 और मेंबरी के 840 स्थानों के लिए 882 नामांकन हुए। इसी तरह ददरौल में प्रधान की 75 सीटों पर 763 पर्चे दाखिल हुए जबकि 903 सदस्य पदों के लिए 1225 नामांकन हुए। भावलखेड़ा में प्रधानी की 92 सीटों के लिए 1019 प्रत्याशियों ने नामांकन कराया। वहां मेंबरी की 1164 सीटों के लिए 1590 पर्चे दाखिल हुए।   



समर्थकों का समूह लेकर पहुंचीं मुन्नी देवी
शहर सीमा से लगी हुई ग्राम पंचायत लालपुर से प्रधान पद की उम्मीदवार मुन्नी देवी साउथ सिटी से तमाम समर्थकों के समूह के नामांकन कराने ददरौल ब्लॉक कार्यालय पहुंचीं। उनके साथ राजकुमार, राघवेंद्र, अवधेश मिश्रा, रामकिशोर त्रिपाठी, दिनेश मिश्रा, महेश चंद्र आदि मौजूद रहे। बता दें कि इस ग्राम पंचायत में शहर की पॉश कालोनी में शुमार साउथ सिटी का रकबा शामिल होने से वहां का चुनाव प्रत्याशियों के बीच प्रतिष्ठा का सवाल बन गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed