{"_id":"8b919357c87a93f72df32d5101ba2c0d","slug":"pramuki-begin-selling-the-papers-emerged-contenders-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रमुखी के नामांकन पत्रों की बिक्री शुरू, उभरे दावेदार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रमुखी के नामांकन पत्रों की बिक्री शुरू, उभरे दावेदार
शाहजहांपुर।
Updated Mon, 01 Feb 2016 11:35 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचन के तहत ग्राम पंचायतों में प्रधान, ग्राम पंचायत सदस्य, क्षेत्र पंचायत सदस्य और जिला पंचायत अध्यक्ष व सदस्य पद का चुनाव संपन्न होने के बाद सोमवार से ब्लॉक प्रमुख पद के चुनाव के लिए नामांकन पत्रों की बिक्री का काम शुरू हो गया। इसी के साथ प्रमुखी के दावेदार उभरने शुरू हो गए। हालांकि, पहले दिन अधिकांश क्षेत्र पंचायत कार्यालयों में नामांकन पत्रों की बिक्री नहीं हुई और इसके लिए बनाए गए विशेष काउंटर सूने पड़े रहे।
विज्ञापन
पुवायां। ब्लाक प्रमुख पद के नामांकन की प्रक्रिया नामांकन पत्र बिकने के साथ ही सोमवार से शुरू हो गई, लेकिन यहां पहले दिन किसी ने भी नामांकन पत्र नहीं खरीदा। यहां से सपा ने जिला पंचायत सदस्य राकेश यादव की पत्नी शोभा यादव को प्रत्याशी घोषित किया है। अन्य किसी पार्टी ने अभी तक प्रत्याशी की घोषणा भी नहीं की है, लेकिन एक -दो दावेदार सामने आने की चर्चा है।
विज्ञापन
खुटार में गांव बुझिया निवासी अखिलेश वर्मा की पत्नी सुमन वर्मा के नाम दो नामांकन पत्र खरीदे गए हैं। सपा ने खुटार से गांव खमरिया गदियाना निवासी बख्शीश सिंह की पत्नी बलविंदर कौर को प्रत्याशी घोषित किया है, लेकिन सपा में गुटबंदी के कारण पार्टी प्रत्याशी ने सोमवार को पर्चा नहीं खरीदा। इसको लेकर तमाम तरह की चर्चाएं हैं।
विज्ञापन
बंडा में विश्व विजयवीर सिंह की पत्नी संतोषी देवी के नाम नामांकन पत्र के दो सेट खरीदे गए हैं। इसके अलावा रामपाल ने नामांकन पत्र का एक सेट खरीदा है। सपा ने बंडा से मनोज पटेल की पत्नी स्नेहलता कटियार को प्रत्याशी घोषित किया है।
जलालाबाद। ब्लॉक प्रमुख पद का चुनाव लड़ने के लिए क्षेत्र पंचायत कार्यालय में पहले दिन तीन नामांकन पत्र खरीदे गए। खंड विकास अधिकारी अश्विनी कुमार पांडेय ने बताया कि सोमवार को किसी भी प्रत्याशी ने नामांकन पत्र भरकर जमा नहीं कराया।
मिर्जापुुुर। ब्लाक प्रमुख पद के चुुनाव के लिए सोमवार सेे शुरू हुए नामांकन पत्रों की बिक्री केे पहलेे दिन किसी प्रत्याशी भी नेे नामांकन पत्र की खरीद नहीं की। बीडीओ भगवान सिंह वर्मा ने बताया कि सोमवार से शुरू हुई नामांकन पत्रों की बिक्री पांच फरवरी को दुपहर तक जारी रहेगी।
तिलहर। नामांकन पत्रों की बिक्री के लिए क्षेत्र पंचायत कार्यालय में बनाया गया विशेष काउंटर दिन भर सूना पड़ा रहा। एडीओ पंचायत मो. आरिफ खां ने बताया कि पहले दिन नाम निर्देशन पत्रों की बिक्री शून्य रही।
डीएम ने जारी की चुनाव की अधिसूचना
जिला मजिस्ट्रेट एवं निर्वाचन अधिकारी प्रमुख क्षेत्र पंचायत निर्वाचन शुभ्रा सक्सेना ने सोमवार को चुनाव अधिसूचना जारी करने के साथ निर्वाचन कार्यक्रम की अधिकृत घोषणा कर दी। इसके तहत पांच फरवरी को अपरान्ह तीन बजे तक नामांकन पत्र सहायक निर्वाचन अधिकारियों के पास जमा किए जा सकेंगे। पांच फरवरी को ही अपरान्ह तीन बजे के बाद से लेकर कार्य समाप्ति तक नामांकन पत्रों की जांच होगी। छह फरवरी को दिन में तीन बजे तक उम्मीदवारी के पर्चे वापस लिए जा सकेंगे। एक से अधिक प्रत्याशी होने की दशा में सात फरवरी को दिन में 11 बजे से लेकर तीन बजे तक मतदान कराया जाएगा और इसके तुरंत बाद मतगणना होगी।