फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   pradarshan

हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराने को प्रदर्शन कर दिया धरना

Thu, 25 Aug 2022 01:12 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 25 Aug 2022 01:12 AM IST
विज्ञापन
pradarshan
शाहजहांपुर। मोहल्ला ककरा कलां में विवाहिता गीता की ससुराल में हुई मौत के मामले में हत्या की रिपोर्ट दर्ज नहीं होने पर नेशनल डेमोक्रेटिक पीपुल्स फ्रंट (एनडीपीएफ) के कार्यकर्ताओं ने बुधवार को खिरनीबाग के जीआईसी मैदान पर प्रदर्शन कर धरना दिया।
विज्ञापन

एक अगस्त को गीता अपनी ससुराल में संदिग्ध हालत में फंदे से लटकी पाई गई थी। उसकी पोस्टमार्टम रिपोर्ट में रिपोर्ट में मृत्यु का कारण हैंगिंग बताया गया है। इसलिए थाना सदर बाजार कोतवाली पुलिस इस मामले में हत्या की रिपोर्ट दर्ज नहीं कर रही है, जबकि मृतका के मायके पक्ष के लोग ससुराल पक्ष पर उसकी हत्या करने का आरोप लगा रहे हैं। मृतका के घरवालों को साथ लेकर पहले भी दो बार एनडीपीएफ के पदाधिकारी ज्ञापन दे चुके हैं। धरना स्थल पर संगठन के अध्यक्ष योगेंद्र यादव ने कहा कि इस मामले मेें जल्द रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई तो आंदोलन छेड़ दिया जाएगा। धरना-प्रदर्शन में कृष्णा देवी, उर्मिला, सदावती, हंसमुखी राजपूत, विनीता, श्रीदेवी, वेदप्रकाश, कमलेश कुमार, पातीराम, सोमवीर, कमलेश वर्मा, कालिका प्रसाद आदि शामिल रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed