फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   pradarshan

व्यापारियों के शोषण के खिलाफ सपाइयों का प्रदर्शन

Thu, 01 Jul 2021 01:09 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 01 Jul 2021 01:09 AM IST
विज्ञापन
pradarshan
शाहजहांपुर में बुधवार को कलक्ट्रेट में एडीएम को ज्ञापन देने जाते समाजवादी पार्टी के पदाधिकारी। - फोटो : SHAHJAHANPUR
शाहजहांपुर। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय आह्वान पर सपा व्यापार सभा से जुड़े कार्यकर्ताओं ने केंद्र व प्रदेश सरकार के स्तर से व्यापारियों के शोषण के खिलाफ बुधवार को जुलूस निकालकर कलक्ट्रेट में जमकर नारेबाजी की। बाद में उनका शिष्टमंडल जिलाध्यक्ष तनवीर खां के साथ एडीएम प्रशासन रामसेवक द्विवेदी व सिटी मजिस्ट्रेट राजेश यादव से मिला। अधिकारियों को राज्यपाल के नाम ज्ञापन देकर कार्यकर्ताओं ने छोटे कारोबारियों को जीएसटी अदायगी की बाध्यता से तत्काल मुक्त किए जाने की मांग की।
विज्ञापन

इससे पूर्व, प्रदर्शन के लिए कार्यकर्ता समाजवादी व्यापार सभा के जिलाध्यक्ष सौरभ गुप्ता और महानगर अध्यक्ष सचिन दीक्षित के नेतृत्व में खिरनी बाग चौराहे पर इकट्ठा हुए। कुछ देर बाद सपा जिलाध्यक्ष तनवीर खां और पूर्व मंत्री अवधेश वर्मा भी कार्यकर्ताओं का हौसला बढ़ाने वहां पहुंच गए। इसी के साथ कार्यकर्ता जुलूस के रूप में नारेबाजी करते हुए कलक्ट्रेट पहुंचे। वहां प्रदर्शन के दौरान जिलाध्यक्ष तनवीर खां ने कहा कि भाजपा सरकारें व्यापारियों का लगातार शोषण कर रहीं हैं। जीएसटी लागू होने के बाद व्यापारियों को कारोबार करना कठिन हो गया है। छोटे व्यापारियों का सारा कारोबार प्रदेश की भाजपा की सरकार ने बर्बाद कर दिया है।
विज्ञापन

उन्होंने व्यापारियों से कहा कि अगले वर्ष विधानसभा चुनाव में मौजूदा सरकारों को सबक सिखाकर सपा को सत्ता में लाना होगा क्योंकि व्यापारियों के हित में अखिलेश सरकार ने हमेशा काम किए हैं और भविष्य मेें सरकार बनने पर भी व्यापारियों के हित को सबसे ऊपर रखा जाएगा। प्रदर्शन में पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष अर्चना वर्मा, आकाश वर्मा, डॉ. नवनीत यादव, सचिन अग्रवाल, शिवा राठौर, शशांक गुप्ता, सुदेश गुप्ता, आफाक, राशिद मंसूरी, गौतम गुप्ता, विवेक यादव, डॉ इजहार खां, पुनीत गुप्ता, देवेंद्र वाजपेयी, शुभम शर्मा, रवि गुप्ता, जमील अहमद खां, तौहीद अंसारी, राघवेंद्र देवल, रजत राजपूत, नासिर अली, आलोक शुक्ला, अभिषेक राठौर, आरिफ खां आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed