फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   pradarshan

रोजा मंडी में गल्ला आढ़तियों ने अर्धनग्र होकर किया प्रदर्शन

Sun, 15 Sep 2019 07:03 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 15 Sep 2019 07:03 PM IST
विज्ञापन
pradarshan
शाहजहांपुर/रोजा। एक करोड़ रुपये की नगद गल्ला खरीद पर टीडीएस की कटौती के विरोध में रोजा मंडी के गल्ला आढ़तियों की बेमियादी हड़ताल शनिवार को तीसरे दिन भी जारी रही। हड़ताली गल्ला आढ़तियों ने धरना स्थल पर अर्धनग्न होकर प्रदर्शन किया और प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। इस बीच, उद्योग व्यापार मंडल मिश्रा गुट एवं कंछल गुट के पदाधिकारियों ने शनिवार को दोपहर रोजा मंडी में आढ़ती व्यापार मंडल के धरना स्थल पर जाकर गल्ला व्यापारियों की मांग का समर्थन करते हुए उनकी हड़ताल को जायज ठहराया।
विज्ञापन

प्रदर्शन के दौरान आढ़ती व्यापार मंडल के जिला अध्यक्ष उमाशंकर गुप्ता ने कहा कि सरकार ने किसानों को अनाज की खरीद के बदले दो लाख रुपये कैश भुगतान करने की अनुमति दी, लेकिन एक करोड़ रुपये से अधिक की खरीद पर दो प्रतिशत टीडीएस लागू करके जता दिया कि गल्ला आढ़ती सिर्फ 50 किसानों से गेहूं और धान नगद खरीद सकेंगे। सरकार ने अपने फैसले पर पुनर्विचार कर यह व्यवस्था वापस नहीं ली तो आढ़त का धंधा चौपट हो जाएगा और गल्ला कारोबारी फटेहाल हो जाएंगे। उन्होंने कहा कि अर्धनग्न प्रदर्शन इसीलिए किया जा रहा है कि सरकार आने वाले दिनों मेें आढ़तियों के हालातों पर थोड़ा तरस दिखाए। धरना प्रदर्शन में अजय गुप्ता, श्याम गुप्ता, विनीत गुप्ता, कुलदीप कुमार, रमेश कुमार आदि शामिल रहे।
विज्ञापन

इधर, व्यापार मंडल मिश्रा गुट के जिला अध्यक्ष कुलदीप सिंह दुआ और कंछल गुट के नगर अध्यक्ष सचिन बाथम अपने पदाधिकारियों की टीम के साथ रोजा मंडी के धरना स्थल पर पहुंचे और मांग का समर्थन कर हड़ताली आढ़तियों का मनोबल बढ़ाया। व्यापारी नेता दुआ ने कहा कि चाहे आटो सेक्टर हो, रियल इस्टेट हो, कपड़ा उद्योग हो इलेक्ट्रॉनिक्स सेक्टर, हर ट्रेड का व्यवसायी सरकार की गलत नीतियों से परेशान हैं। कंछल गुट के नगर अध्यक्ष बाथम ने कहा कि जरूरत पड़ी तो संगठन के माध्यम से इस आंदोलन को प्रदेश स्तर पर चलाया जाएगा। इस मौके पर दोनों संगठनों से जुड़े नाजिम खां, नारायण दास अग्रवाल, नीरज गुप्ता, सुरेंद्र सिंह सेठ, रोहित अग्रवाल आदि नेता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed