फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   pradarshan

ऑनलाइन ट्रेडिंग के खिलाफ व्यापारियों ने भरी हुंकार

Tue, 03 Sep 2019 02:44 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 03 Sep 2019 02:44 AM IST
विज्ञापन
pradarshan
शाहजहांपुर। ऑनलाइन ट्रेडिंग और वायदा कारोबार के खिलाफ व्यापारियों का असंतोष लगातार बढ़ रहा है। आदर्श व्यापार मंडल से संबद्ध व्यापारियों ने सोमवार को कलक्ट्रेट में नारेबाजी कर इसी मुद्दे को लेकर अपना विरोध दर्ज कराया। बाद मेें जिलाध्यक्ष पंकज वर्मा सराफ के नेतृत्व में व्यापारियों का शिष्टमंडल डीएम इंद्र विक्रम सिंह से मिला और उन्हें प्रधानमंत्री के नाम ज्ञापन दिया।
विज्ञापन

आदर्श व्यापार मंडल से जुड़े व्यापारियों ने संगठन के पदाधिकारियों के साथ कलक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। इस मौके पर व्यापारी नेता पंकज सराफ ने केंद्र सरकार पर वायदा कारोबार और ऑनलाइन शॉपिंग से छोटे व्यापारियों को बरबाद करने का आरोप लगाया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि इस समय जीडीपी में भारी गिरावट के कारण व्यापार जगत मंदी से जूझ रहा है और अधिकांश कारोबारी हाथ पर हाथ धरे बैठे हैं। सरकार द्वारा वायदा कारोबार को खुली छूट दिए जाने से देश की अर्थ व्यवस्था रसातल में जा रही है। न केवल सोने-चांदी के आभूषण महंगे हो रहे हैं बल्कि रोजमर्रा के उपयोग में आने वाली खान-पान की वस्तुएं और दालें तक महंगाई से अछूती नहीं बचीं। ऐसे माहौल में ऑनलाइन ट्रेडिंग ने कम पूंजी वाले खुदरा व्यापारियों की कमर तोड़ दी है। क्योंकि लोग घर बैठकर शॉपिंग कर रहे हैं और दुकानों पर ग्राहक नहीं पहुंच रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

ज्ञापन में कहा गया है कि ऑनलाइन शॉपिंग कराने वाली कंपनियां टीवी पर सस्ते माल के आकर्षक विज्ञापन देकर उपभोक्ताओं को गुणवत्ताहीन माल परोस रही हैं। टीवी पर दिखाए गए ब्रांडेड सामान के विपरीत डिलीवरी में घटिया माल देकर आम आदमी को ठगने वाली कंपनियों पर तत्काल रोक लगाई जाए। प्रदर्शन में रमेश चंद्र शुक्ला, तिलकराज भोला, शकील अहमद, जितेंद्र नाथ शुक्ला, अनवार खां, अजय मोहन शुक्ला, ओम बाबू सराफ आदि शामिल रहे।

बताते चलें कि इससे पहले प्रतिनिधि व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने खुदरा व्यापारियों के हित मेें ऑनलाइन शॉपिंग कराने वाली कंपनियों पर रोक लगाने की मांग को लेकर कलक्ट्रेट में प्रदर्शन कर प्रधानमंत्री के नाम ज्ञापन दिया था। उद्योग व्यापार मंडल मिश्रा गुट एवं कंछल गुट भी ऑनलाइन ट्रेडिंग के विरोध में आवाज उठा चुका हैं।
--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed