फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Power supply to Nigohi Road substation is off for two hours due to overloading in Paina transmission

Shahjahanpur News: पैना ट्रांसमिशन में ओवरलोडिंग से दो घंटे गुल रही निगोही रोड उपकेंद्र की बिजली

Mon, 17 Jul 2023 11:26 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 17 Jul 2023 11:26 PM IST
विज्ञापन
Power supply to Nigohi Road substation is off for two hours due to overloading in Paina transmission
शाहजहांपुर। पुवायां रोड स्थित 220 केवी पैना ट्रांसमिशन में ओवरलोडिंग के कारण निगोही रोड उपकेंद्र की बिजली रविवार रात करीब दो घंटे तक गुल रही। भीषण गर्मी में उपकेंद्र से जुड़े करीब नौ हजार घरों के लोग परेशान रहे।
विज्ञापन

निगोही रोड को पैना ट्रांसमिशन से जोड़कर सप्लाई दी जाती है। रविवार को रात करीब साढ़े आठ बजे ओवरलोडिंग के कारण ट्रांसमिशन में फाल्ट आ गया। इसके चलते 33 केवी लाइन शटडाउन हो गई। भीषण गर्मी में बिजली गुल होने से लोग परेशान हो गए। उन्होंने उपकेंद्र पर फोन लगाया तो वहां स्पष्ट जानकारी नहीं दी गई। करीब साढ़े दस बजे बिजली आने से लोगों को राहत मिली। जेई ब्रजेश कुमार ने बताया कि ट्रांसमिशन के यार्ड में फाल्ट आने के चलते बिजली गुल हुई थी।
विज्ञापन


तीन दिन से बिजली गायब, नया ट्रांसफार्मर दूसरे दिन ही फुंका
मिर्जापुर। कस्बे में शनिवार की सुबह चार बजे सहकारी संघ के निकट लगा विद्युत ट्रांसफार्मर फुंक गया था, जिसे संविदा कर्मियों ने शनिवार डेढ़ बजे रात में बदल दिया। लाइन फाल्ट के चलते नया लगाया ट्रांसफार्मर रविवार को ही फुंक गया। उपभोक्ताओं का आरोप है कि नया ट्रांसफार्मर लगाने से लेकर लाइन फाल्ट ठीक करने की जिम्मेदारी अप्रशिक्षित संविदाकर्मियों की है। विभागीय जेई और एसडीओ देखने तक नहीं आते हैं। इससे एक माह में ढाई सौ केवी के तीन ट्रांसफार्मर फुंक चुके हैं। उपभोक्ता अनमोल सोमवंशी, बलवीर सिंह, अर्पित गुप्ता, नित्यप्रकाश पांडेय, मनमोहन पांडेय, सुधीर गुप्ता, छोटेलाल गुप्ता आदि ने क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों और विद्युत निगम के उच्च अधिकारियों से सप्लाई को बहाल कराने की मांग की है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed