{"_id":"6182e295afee9d746c37b798","slug":"power-suply-shahjahanpur-news-bly4650981159","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली आपूर्ति बनाए रखने को उपकेंद्रों पर विशेष टीमें तैनात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजली आपूर्ति बनाए रखने को उपकेंद्रों पर विशेष टीमें तैनात
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शाहजहांपुर। प्रकाश पर्व दीपावली पर घरों और प्रतिष्ठानों को बिजली की झालरों से सजाए जाने के कारण शहर के पॉवर नेटवर्क से जुड़े कई इलाकों में ओवरलोडिंग की समस्या पैदा होने की आशंका है। इसे देखते 33 केवी क्षमता वाले शहर के सभी बिजली उपकेंद्रों पर लाइनमैनों के नेतृत्व में तीन-तीन कर्मचारियों की टीमें गठित की हैं।
लाइन स्टॉफ की विशेष टीमों में शामिल कर्मचारियों को छोटी दिवाली से भाई-दूज तक लगातार दिन-रात उपकेंद्रों पर बने रहने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही निगम के वृत्तीय कार्यालय में नियंत्रण कक्ष प्रभावी किया है और अधीक्षण अभियंता रामनरेश सरोज ने केंद्रीय टीम गठित की है। यह टीम बहादुरगंज उपकेंद्र पर तैनात रहेगी और उपकेंद्रों की टीमों से समन्वय बनाकर बिजली संबंधी समस्याओं का समाधान करेगी।
शहर में करीब एक लाख बिजली उपभोक्ता हैं और उन्हें विभिन्न फीडरों से समायोजित किया है। शहर में कई ऐसे इलाके हैं, जहां सामान्य दिनों में बिजली की मांग अधिक होने से हाईटेंशन लाइनें अक्सर ट्रिप होती रहती हैं। अब प्रकाश पर्व पर घरों व प्रतिष्ठानों को बिजली की झालरें से सजाने पर मांग बढ़नी तय है, इसीलिए सभी क्षेत्रों मेें बिजली आपूर्ति बनाए रखने को व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन
अधिशासी अभियंता (शहर व ग्रामीण) ने 33 केवी उपकेंद्रों के उपखंड अभियंताओं और प्रभारी अवर अभियंताओं को उपकेंद्र स्तर पर गठित टीमों के प्रति उत्तरदायी बनाया है। केंद्रीय टीम की कमान परीक्षण खंड के अधिशासी अभियंता वीके जैन को सौंपी गई है। बिजली की अधिक मांग के कारण जो लाइनें पहले से ओवरलोडिंग के कारण ट्रिपिंग के दायरे में आती रही हैं, उन्हें चालू रखने की अभियंताओं ने कवायद शुरू करा दी है।
इन टेलीफोन नंबरों पर करें संपर्क
कलक्ट्रेट स्थित कंट्रोल रूम 05842-220017, 220018, 220019
विद्युत निगम का कंट्रोल रूम 05842-223974, 223611
अवर अभियंता (हथौड़ा व सिटी पार्क ) 9415901752
अवर अभियंता (बहादुरगंज व ककरा कलां) 9415901132
अवर अभियंता (अब्दुल्लागंज) 9415901753
अवर अभियंता (रोजा) 8005499819
अवर अभियंता (गोविंदगंज व निगोही रोड) 9415901748
अवर अभियंता (चिनौर) 9415901734
एसडीओ (रोजा) 9415901749
एसडीओ (गोविंदगंज) 9415901750
एसडीओ (चारखंभा) 9453005149
अधिशासी अभियंता (शहर) 9415901747
अधिशासी अभियंता (केंद्रीय टीम) 9415901777
अधीक्षण अभियंता 9415901733
शहरी वितरण खंड के सभी एसडीओ और प्रभारी अवर अभियंताओं को भाई-दूज तक क्षेत्र में भ्रमण कर संबंधित कर्मचारियों से संपर्क बनाए रखने के निर्देश दिए हैं। शहरी पावर नेटवर्क की सभी लाइनें सुधारी जा चुकी हैं। विशेष टीमों के कर्मचारियों को कहीं कोई खराबी होने पर नजदीकी उपकेंद्र की टीम के साथ तालमेल बनाकर काम करने के निर्देश दिए हैं। विशेष परिस्थितियों में कर्मचारी केंद्रीय टीम की मदद ले सकेंगे, जो कि बहादुरगंज बिजली उपकेंद्र में मौजूद रहेगी।
-प्रशांत गुप्ता, अधिशासी अभियंता (शहर), विद्युत निगम