{"_id":"6a7a2f4cd8e38b45760f0e2d","slug":"power-outages-in-several-areas-amidst-the-rain-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1042-181369-2026-08-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: बारिश के बीच कई इलाकों में बिजली गुल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: बारिश के बीच कई इलाकों में बिजली गुल
विज्ञापन
शाहजहांपुर। बारिश के कारण सोमवार को दोपहर में बिजली की आपूर्ति बाधित हो गई। वहीं रविवार रात निगोही रोड उपकेंद्र के निसरजई फीडर की बिजली फॉल्ट के चलते डेढ़ घंटे तक बंद रहने से लोग परेशान हो उठे।
सोमवार को दोपहर बाद बारिश के दौरान सिटी पार्क उपकेंद्र में ब्रेकडाउन आ गया। इसके चलते क्षेत्र की बिजली आपूर्ति बाधित रही। कर्मचारियों ने फॉल्ट ठीक कर करीब 30 मिनट बाद आपूर्ति बहाल की। इसी तरह बहादुरगंज उपकेंद्र के हुंडाल खेल फीडर की आपूर्ति भी बाधित हो गई। इससे संबंधित क्षेत्रों के उपभोक्ताओं को परेशानी का सामना करना पड़ा। करीब 20 मिनट के बाद आपूर्ति शुरू कर दी गई।
इससे पहले रविवार की रात 12 बजे निगोही रोड उपकेंद्र के निसरजई फीडर पर शहीद अशफाक उल्ला खां की मजार के पास बिजली का तार टूट गया। कर्मचारियों ने पेट्रोलिंग कर फाॅल्ट तलाशा और मरम्मत के बाद करीब डेढ़ बजे आपूर्ति बहाल हो सकी। अधिशासी अभियंता आरपी सिंह ने बताया कि फॉल्ट को सही कर आपूर्ति शुरू करा दी गई।