{"_id":"f47787d7a6c930f2c883406547397898","slug":"power-hindi-news-5","type":"story","status":"publish","title_hn":"बंदर ने ठप की शहर की बिजली सप्लाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बंदर ने ठप की शहर की बिजली सप्लाई
शाहजहांपुर।
Updated Wed, 16 Sep 2015 12:09 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पॉवर कारपोरेशन के पैना स्थित 220 केवी ट्रांसमिशन स्टेशन से कई सब स्टेशनों की बत्ती गुल हो गई। यह सब एक बंदर के कारण हुआ। वह पेड़ से 40 एमवीए के ट्रांसफार्मर पर सीधे कूदा। हालांकि उस समय नियमित कटौती चल रही थी। इससे ट्रांसफार्मर की कनेक्टिंग लाइन के जंपर जल उठे और शहर के तमाम मोहल्ले व कालोनियों की बिजली सप्लाई ठप हो गई। करीब दो घंटे में फाल्ट ठीक हुआ, लेकिन इसके बाद लाइनों में ट्रिपिंग की समस्या पैदा हो गई।
पैना के 220 केवी पॉवर स्टेशन का यार्ड पुवायां रोड के किनारे बना है। रोड के किनारे खड़े पेड़ों पर बंदरों के झुंड ने डेरा डाल रखा है। दोपहर करीब डेढ़ बजे पेड़ की डाल से बंदर ने यार्ड में छलांग लगाई और 40 एमवीए के ट्रांसफार्मर पर जा गिरा। बंदर की उछल-कूद से ट्रांसफार्मर को 33 केवी की एचटी लाइनों से जोड़ने वाली कनेक्टिंग लाइन हिल गई और तार आपस में टकराए तो शार्ट सर्किट से चिंगारियां छूटी और तीन स्थानों पर जंपर जल गए।
नतीजतन शहर के ककरा कलां, अब्दुल्लागंज और निगोही रोड पर गदियाना स्थित 33 केवी के सब स्टेशनों वाली एचटी लाइनें ठप हो गईं और सब स्टेशनों के इनकमिंग फीडरों को करंट मिलना बंद हो गया। चूंकि, उस वक्त शहरी सब स्टेशनों से बिजली की नियमित कटौती लागू थी, इसलिए शहर के लोगों को इस फाल्ट की तत्काल जानकारी नहीं हो पाई। दोपहर दो बजे के बाद कटौती खत्म होने पर भी बिजली सप्लाई शुरू नहीं होने पर सब स्टेशनों के फोन घनघनाने लगे।
विज्ञापन
उधर, लाइन ट्रिप होने की सूचना पाकर एक्सईएन ट्रांसमिशन सुनील कुमार ने पैना पॉवर स्टेशन के यार्ड का दौरा किया और लाइन स्टाफ से ट्रांसफार्मर की कनेक्टिंग लाइन की रिपेयरिंग शुरू कराई। लाइन में आई खराबी को शाम तीन बजे दूर कर लिया गया। इसके बावजूद शहरी क्षेत्र में लाइनें ट्रिप होने की समस्या पैदा हो गई। इस खराबी के चलते शाम पांच बजे के बाद तक लोगों को बिजली संकट का सामना करना पड़ा।
0000
यह सभी इलाके बिजली संकट से हुए प्रभावित
निगोही रोड, गदियाना, सैनिक कालोनी, रामनगर, जलालनगर आंशिक, जलालनगर तराई क्षेत्र, ककरा कलां, मामुड़ी, बीबीजई हद्दफ, ईदगाह, ककरा खुर्द, तिलहरजई, मदराखेल, फजीतापुर, लोहारों का चौराहा, अलीजई, सिंजई आंशिक, आनंदपुरम, आजादपुरम, विवेक विहार, अब्दुल्लागंज, गर्रा फाटक, बाला तिराही, जियाखेल, मतानी, बक्सरिया, रंगमहला आंशिक, चारखंभा आदि क्षेत्रों के लोग दोपहर से शाम तक बिजली को तरस गए।