{"_id":"e47007d62970a37a194d97441cf042a9","slug":"power-cuts-affected-public-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली कटौती से जनता त्रस्त ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजली कटौती से जनता त्रस्त
जलालाबाद।
Updated Sat, 06 Jun 2015 08:57 PM IST
विज्ञापन
भीषण गर्मी के इस मौसम में शाम से शुरू होकर देर रात तक करीब नौ घंटे की लगातार कटौती से लोगों का बुरा हाल है। कटौती जिस वक्त होती है। उस समय बिजली की बहुत ज्यादा जरूरत होती है। नगरवासियों ने यह समय कटौतीमुक्त कराने की मांग डीएम से की है।
कस्बे में बिजली सप्लाई शाम पांच बजे कट हो जाती है, जो रात डेढ़ बजे तक जारी रहती है। यह क्रम गर्मी के मौसम की शुरूआत से चला आ रहा है। इस कटौती से महिलाओं से जुड़े घरेलू काम हो या बच्चों की पढ़ाई या फिर परिवार के मनोरंजन की बात इस समय बिजली की सबसे ज्यादा जरूरत रहती है। यहीं नहीं रात को सोने के समय भी बिजली के दर्शन नहीं होते जिससे उमस भरी गर्मी के साथ मच्छरों का प्रकोप लोगों को करवटें बदलने पर मजबूर किए रहता है।
विभाग की महीनों से जारी इस अव्यवस्था से परेशान लोगों ने डीएम से हस्तक्षेप कर बिजली के सप्लाई आवर्स मे बदलाव किये जाने की मांग की है, ताकि इसका सही लाभ लोगों को मिल सके।
विज्ञापन
000
यह है विभाग का मौजूदा शेडयूल
विभाग के मुताबिक मौजूदा समय कस्बे को बिजली सप्लाई देने का शेडयूल दिन में दोपहर ढाई बजे से शाम को साढ़े सात तक तथा उसके बाद रात डेढ़ बजे से सुबह साढ़े आठ तक का है। 24 घंटो मे मात्र 12 घंटे। शेडयूल के मुताबिक बिजली शाम साढ़े सात बजे तक रहनी चाहिए, लेकिन यह पांच बजे से पहले ही चली जाती है।