फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   power bijali

बिजली संकट: 33 केवी लाइन फाल्ट से शहर के कई इलाकों की बत्ती गुल

Sun, 12 Sep 2021 01:41 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 12 Sep 2021 01:41 AM IST
विज्ञापन
power bijali
शाहजहांपुर में शनिवार दोपहर बाद बादल छा गए और तेज हवाओं के साथ बाारिश हुई, इससे जिले में कई जगह फाल - फोटो : SHAHJAHANPUR
शाहजहांपुर। हवा के कम दबाव का क्षेत्र बनने से शनिवार को दोपहर घने बादल छाए और तेज हवा चलने के साथ कुछ देर हुई बारिश से जनजीवन को उमस भरी गर्मी से थोड़ी राहत मिली, लेकिन शहर का बिजली नेटवर्क बुरी तरह गड़बड़ा गया। पुवायां मार्ग पर गोविंदगंज उपकेंद्र की 33 केवी मेन लाइन में खराबी आने से शहर के कई इलाकों में दोपहर से शाम तक बत्ती गुल रही। उधर, अटसलिया उपकेंद्र में नेटवर्क सुधार कार्य के कारण बादशाहनगर उपकेंद्र से जुड़े ददरौल और सेहरामऊ दक्षिणी क्षेत्र के करीब छह दर्जन गांवों में सुबह से ठप हुई बिजली आपूर्ति शाम तक सामान्य नहीं हो सकी।
विज्ञापन

रोजाना की तरह शनिवार भी सुबह से बादल छाए होने के बावजूद बाद मेें धूप निकलने से उमस के साथ गर्मी बढ़ने लगी, लेकिन दोपहर बाद से दोबारा बादल छाने शुरू हो गए। दो बजे तक काली घटाओं ने आसमान को ढंका तो दोपहर को शाम जैसा नजारा हो गया और इसी के साथ तेज बूंदाबांदी होने लगी। करीब आधा घंटे तक दो मिमी बारिश होने से वातावरण में नमी का स्तर 90 फीसदी होने से ठंडी हवा चलने पर उमस गायब हो गई, लेकिन इस दौरान तेज हवा ने बिजली नेटवर्क को झिंझोड़ दिया।
विज्ञापन

दोपहर 2.15 बजे पुवायां मार्ग पर चिनौर के पास 33 केवी लाइन के तार टूटे तो गोविंदगंज उपकेंद्र के फीडरों से जुड़े टाउनहाल, लाल इमली चौराहा, बाड़ूजई प्रथम, बाड़ूजई द्वितीय, तारीन बहादुरगंज, गोविंदगंज बाजार, रूफस चरन लेन, मोहनगंज, तेल टंकी रोड, रेलवे मालगोदाम, तारीन टिकली ओर वहां की नई कालोनी की गलियों, मल्हार मोड़ आदि क्षेत्रों की बत्ती गुल हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

सेहरामऊ दक्षिणी। अटसलिया बिजली उपकेंद्र का करंट ट्रांसफार्मर (सीटी) बदले जाने के लिए वहां के अवर अभियंता ने पारेषण खंड से सुबह आठ बजे 33 केवी मेन लाइन बंद कराई तो उसी लाइन से संबद्ध बादशाहनगर उपकेंद्र से जुड़े करीब 80 गांवों की बिजली आपूर्ति देर शाम तक ठप रही। क्षेत्र के गांव पथरा कक्ष निवासी बलवीर वर्मा के अनुसार गांव में घंटों बत्ती गुल रहना आए दिन की समस्या है। बादशाहनगर उपकेंद्र के सब स्टेशन ऑपरेटर रामलड़ैते के अनुसार अटसलिया में सीटी बदलने का काम पूरा होने पर देर रात तक बिजली आपूर्ति सामान्य होने की उम्मीद है।

33 केवी लाइन में आई खराबी शाम 4.30 बजे ठीक कर ली गई, लेकिन इसी बीच कटियाटोला में 440 वोल्ट की सर्विस लाइन का एक जर्जर पोल हवा के तेज झोंके से एक ओर झुक जाने के कारण लाइन में खराबी आ गई। उन्होंने बताया कि प्रभावित क्षेत्रों को बहादुरगंज उपकेंद्र की लाइन से जोड़कर बारी-बारी दो-दो घंटे बिजली दी जा रही है।
- जयंत कुमार, प्रभारी अवर अभियंता गोविंदगंज
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed