{"_id":"5e20b2dc8ebc3e4b2f088695","slug":"powayan-police-kotwali-shahjahanpur-news-bly392283148","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी में बीट पुलिस व्यवस्था लागू, जिले में पुवायां कोतवाली का चयन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी में बीट पुलिस व्यवस्था लागू, जिले में पुवायां कोतवाली का चयन
विज्ञापन
पुवायां कोतवाली का फाइल फोटो
- फोटो : POWAYAN
पुवायां। बेहतर पुलिसिंग के लिए प्रदेश भर में बीट पुलिस प्रणाली लागू की गई है, इसमें प्रदेश भर से सौ थाने चुने गए हैं। शाहजहांपुर जिले में पुवायां कोतवाली इसके लिए चयनित की गई है।
16 जनवरी से प्रदेश में नवीन बीट पुलिस व्यवस्था लागू की गई है, इसमें 25 जिलों से दो-दो और 50 जिलों में एक एक थाने को चुना गया है। शाहजहांपुर से पुवायां कोतवाली को मॉडल बीट के लिए चुना गया है, इसके तहत पुवायां कोतवाली के छह हलका क्षेत्रों में जनसंख्या के आधार पर 57 बीट बनाई गई हैं। प्रत्येक बीट में एक सिपाही रहेगा, जिसे सीओ ट्रेनिंग देंगे। सिपाही को बीट पुलिस अधिकारी (बीपीओ) के नाम से जाना जाएगा। बीपीओ का सप्ताह में तीन दिन अपने क्षेत्र में रहना जरूरी होगा। रविवार को बीपीओ अनिवार्य रूप से क्षेत्र में रहेगा।
यह होगा करना होगा और ये मिलेंगी सुविधाएं
बीट अधिकारी को पिस्टल या रिवाल्वर, वायरलेस सेट, बॉडी वार्न कैमरा, बाइक और सीयूजी फोन नंबर दिया जाएगा। बीट पुलिस अधिकारी मोबाइल एप के जरिये सी-प्लान, यूपी-112, यूपी कॉप एप और अन्य अत्याधुनिक सुविधाओं के साथ काम करने की ट्रेनिंग दी जाएगी। बीट पुलिस अधिकारी के क्षेत्र का बीट प्रभारी उसका लिंक आफीसर होगा। रात में दोनों साथ-साथ गश्त करेंगे। बीट और हलका प्रभारी को एक वर्ष के लिए नियुक्त किया जाएगा। किसी शिकायत पर बीट पुलिस अधिकारी के खिलाफ एसओ और सीओ की संयुक्त रिपोर्ट पर ही कार्रवाई हो सकेगी। हल्का प्रभारी को एएसपी के अनुमोदन के बाद ही हटाया जा सकेगा। थाने पर आए बीट संबंधी समन, नोटिस, वारंट, प्रार्थनापत्र जांच, चरित्र सत्यापन, पासपोर्ट सत्यापन और अन्य काम बीट पुलिस अधिकारी से ही कराए जाएंगे। पायलट प्रोजेक्ट की मानीटरिंग उच्च स्तर से होगी और हलका, बीट की सूचनाएं नए प्रारूप में भरी जाएंगी।
विज्ञापन
बीट पुलिसिंग से यह होंगे फायदे
एएसपी अपर्णा गौतम ने बताया कि जनता और पुलिस के बीच अच्छे संबंध बीट पुलिसिंग से ही बन सकते हैं, इससे सूचना पुलिस तक जल्दी पहुंच सकती है। छोटे मोटे विवाद बीट सिपाही निपटा सकेंगे। बीपीओ रोज अपनी बीट में जाकर वहां होने वाली हर गतिविधि को नोट करेगा। इसके अलावा इलाके में जुआ, शराब और अन्य अपराध की पूरी सूचना बीट बुक में नोट करनी होगी। बीट बुक में इलाके के संभ्रांत लोगों और अपराधियों के पूरे रिकॉर्ड दर्ज करने होंगे। अच्छा काम करने वाले बीपीओ को सम्मानित किया जाएगा और खराब प्रदर्शन करने वालों को थानों की जगह लाइन भेज दिया जाएगा।
शासन के निर्देश पर नवीन बीट पुलिस व्यवस्था लागू की जा रही है। पुवायां थाना क्षेत्र में जल्द ही बीट अधिकारी तैनात किए जाएंगे।- अपर्णा गौतम, एएसपी देहात