फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   postmortem report

गला दबाकर की गई थी नवविवाहिता की हत्या

Fri, 27 Aug 2021 01:09 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 27 Aug 2021 01:09 AM IST
विज्ञापन
postmortem report
मृतका ज्ञानदेवी का । फाइल फोटो - फोटो : SHAHJAHANPUR
शाहजहांपुर। अल्हागंज थाना क्षेत्र के फतेहपुर गांव में नवविवाहिता की हत्या गला दबाकर की गई थी। पोस्टमार्टम में गला दबाने से मौत की पुष्टि हुई है। पुलिस मुख्य आरोपी पति की तलाश कर रही है।
विज्ञापन

अल्हागंज थाना क्षेत्र के फतेहपुर गांव के रहने वाले राकेश कुमार ने बेटी ज्ञान देवी (20) की शादी एक जुलाई को फर्रुखाबाद जिले के नवाबगंज थाना क्षेत्र के गांव सलेमपुर में जवाहरलाल के बेटे आलोक राजपूत से की थी। राकेश के मुताबिक शादी के बाद से ही आलोक दो लाख रुपये, बाइक और सोने की जंजीर मांग रहा था। रक्षाबंधन के लिए राकेश 17 अगस्त को अपनी बेटी को विदा कराकर मायके ले आया था। राकेश ने बताया कि 21 अगस्त की रात करीब एक बजे आलोक गांव में पहुंचा और बेटी को फोन कर बाहर आने के लिए कहा। ज्ञान देवी पति के बुलाने पर विश्वास कर घर के बाहर आ गई।
विज्ञापन

आलोक ज्ञान देवी को लेकर गांव से थोड़ी दूरी सड़क किनारे स्थित एक डेरी फार्म के पीछे खेत में पहुंचा। यहां पर ज्ञान देवी को मारकर फेंक दिया और भाग गया। रात में बेटी के घर पर न मिलने पर राकेश ने तलाश शुरू की। अल्हागंज थाने में बेटी की गुमशुदगी दर्ज कराई। मामला गंभीर समझकर पुलिस भी ज्ञान देवी की तलाश में लग गई। 25 अगस्त की दोपहर किसी ने खेत में शव पड़ा देखा। जानकारी मिलने पर राकेश मौके पर पहुंच गया और कपड़ों और चूड़ियों से बेटी की पहचान की।
विज्ञापन
विज्ञापन

राकेश ने बेटी के पति आलोक, ससुर, जेठ और दो अज्ञात के खिलाफ अल्हागंज थाने में दहेज के लिए हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई। बृहस्पतिवार को शव का पोस्टमार्टम कराया गया। पोस्टमार्टम में ज्ञान देवी की गला दबाकर हत्या की पुष्टि हुई है। एसपी एस. आनंद ने बताया कि कुछ लोगों को पुलिस ने हिरासत में लिया है। मुख्य आरोपी आलोक अभी भागा हुआ है। उसकी तलाश की जा रही है।

पसंद न होने पर हत्या की आशंका
राकेश ने बेटी को बड़े नाजों से पाला था। एक जुलाई को खूब देखभाल कर बेटी की शादी की थी। मगर उसे नहीं मालूम था कि दामाद ही बेटी की जान ले लेगा। पुलिस की जांच में सामने आ रहा है कि आलोक ने ज्ञान देवी से शादी जरूर कर ली थी, लेकिन वह उसे पसंद नहीं करता था। ज्ञान देवी थोड़ा तुतलाती भी थी। आलोक दहेज से संतुष्ट भी नहीं था। वह बाइक लाने के लिए पत्नी को परेशान करता था। चर्चा यह भी है कि आलोक के किसी से अवैध संबंध थे। आशंका है कि आलोक वारदात की रात अपने साथ एक या एक से अधिक दोस्तों को लेकर आया था। सभी ने मिलकर ज्ञान देवी को मारा था। वारदात के बाद भाग गए थे। बाद में ज्ञान देवी का सड़ा-गला शव बरामद हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed