{"_id":"60047ebb8ebc3e32d3444483","slug":"postal-service-shahjahanpur-news-bly4341199114","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब मोबाइल एप से लीजिए डाक विभाग की सेवाओं का लाभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब मोबाइल एप से लीजिए डाक विभाग की सेवाओं का लाभ
विज्ञापन
postal service
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शाहजहांपुर। डाक विभाग ने पोस्ट इंफो नाम का एक मोबाइल एप शुरू किया है। इस एप के जरिए आप कहीं से, कभी और कहीं भी डाक विभाग की डिजिटल सेवाओं का लाभ उठा सकेंगे। एप की मदद से आप अपने डाक को ट्रैक कर सकते हैं कि वह कहां तक पहुंची है। इसके साथ ही पिन कोड एक्सेस, पोस्ट ऑफिस सर्च, पोस्टेज कैलकुलेटर, बीमा प्रीमियम कैलकुलेटर, इंटरेस्ट कैलकुलेटर की सुविधा भी ली जा सकेगी।
पोस्टमास्टर अरुण प्रताप सिंह ने बताया कि बदलते दौर में डाक विभाग ने काफी हद तक खुद को अपडेट किया है। कोविड काल में लोगों को घरों में ही रुपये मुहैया कराने के साथ ही सैनिटाइजर, मास्क, एलईडी, गंगाजल आदि की बिक्री की जा रही है। अब डाक विभाग ने डिजिटलीकरण की ओर भी कदम बढ़ाए हैं। उन्होंने बताया कि डाक विभाग के पोस्ट इंफो एप से स्पीड पोस्ट, निबंधित पत्र, रजिस्टर्ड पॉकेट, रजिस्टर्ड पार्सल, इंश्योर्ड पार्सल, बिजनेस पार्सल, इलेक्ट्रॉनिक मनी ऑर्डर को ट्रैक किया जा सकता है। किसी सेवा की ट्रैकिंग करने के लिए एप के ट्रैक बटन पर आर्टिकल नंबर डालना होगा। इसके साथ ही आर्टिकल क्या है, इसकी भी जानकारी देनी होगी।
आसपास के डाकघर के बारे में भी ले सकते हैं जानकारी
जिस इलाके में रहते हैं, वहां डाकघर कहां है? इसके लिए एप में आपको उस डाकघर के नाम के शुरू के तीन अक्षर डालने होंगे। एप में डाकघर का पिन कोड डालकर भी पूरी जानकारी ले सकते हैं। डाकघर की कई सुविधाएं जैसे कन्या समृद्धि योजना, बचत खाता योजना आदि स्कीम सबसे खास हैं। इसके बारे में भी जानकारी ले सकते हैं।
विज्ञापन
घर बैठे आरडी की किस्त भी करें जमा
इसके अलावा डाकघर ने एक नई सर्विस लांच की है। अब ग्राहक घर बैठे आसानी से ऑनलाइन राशि जमा कर सकते हैं। यह सुविधा डाकखाने में आरडी खाताधारकों को मिलेगी। महामारी के दौरान लोगों को असुविधा से बचाने के लिए डाकघर की ओर से इंडियन पोस्ट पेमेंट बैंक एप सेवा शुरू की गई है। ऐसे में जिन लोगों ने डाकघर में आरडी खुलवा रखी है, वह इस एप के जरिए हर महीने जमा होने वाली किस्त ऑनलाइन भर सकते हैं।