फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   population control

15 दिन में ढाई लाख दंपती को बताया परिवार नियोजन का महत्व

Sun, 11 Jul 2021 12:26 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 11 Jul 2021 12:26 AM IST
विज्ञापन
population control
शाहजहांपुर। स्वास्थ्य विभाग ने पिछले 15 दिन में ढाई लाख दंपती से संपर्क कर उन्हें परिवार नियोजन के तरीके और महत्व से परिचित कराया। विश्व जनसंख्या दिवस से 31 जुलाई तक स्वास्थ्य विभाग सोशल मीडिया और अन्य माध्यमों से नवदंपती को परिवार नियोजन के साधन अपनाने पर जोर देगा।
विज्ञापन

11 जुलाई से जनसंख्या स्थिरता पखवाड़े की शुरुआत होगी जो 31 जुलाई तक चलेगा। इस दौरान लक्षित दंपती को परिवार नियोजन के लिए बास्केट ऑफ च्वाइस के बारे में बताया जायेगा। आवश्यकता पड़ने पर टेली काउंसिलिंग की भी मदद ली जाएगी। पखवाड़े के दौरान हर जिले, ब्लॉक और गांव में मोबाइल पब्लिसिटी वैन से परिवार नियोजन का संदेश दिया जाएगा। डिजिटल प्लेटफार्म जैसे व्हाट्सएप, एसएमएस आदि की पूरी मदद ली जाएगी। साथ ही पात्र लाभार्थी को दो महीने के लिए गर्भनिरोधक गोली और कंडोम दिए जाएंगे। इस दौरान अंतरा और आयूसीडी को अपनाने के लिए प्रेरित किया जाएगा।
विज्ञापन

हर इच्छुक लाभार्थी के लिए पुरुष या महिला नसबंदी की पूर्व पंजीकरण की भी सुविधा होगी।
15 दिन से जिले में चल रहे लक्ष्य दंपती पखवाड़े की समीक्षा के लिए अंतरविभागीय बैठक का आयोजन शुक्रवार को अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी और रीजनल मैनेजर समुदाय प्रक्रिया की अध्यक्षता में सीएमओ कार्यालय में किया गया। एसीएमओ डॉ. संजय अग्रवाल ने बताया कि स्वास्थ्य कार्यकर्ता घर-घर जाकर पूर्ण परिवार होने वाले दंपती को स्थायी विधि अपनाने के लिए प्रेरित कर रहे हैं। नव विवाहित और अपूर्ण परिवार को अंतराल विधियों के लिए जानकारी दे रहे हैं। इस बार विश्व जनसंख्या दिवस की थीम ‘सक्षम राष्ट्र और परिवार की पूरी जिम्मेदारी’ है। रविवार से जनसंख्या स्थिरता पखवाड़ा की शुरुआत की जाएगी। यह 31 जुलाई तक चलेगा। रीजनल मैनेजर अमरीश कुमार ने बताया रविवार को विश्व जनसंख्या दिवस मनाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

नवीन कुमार ने बताया कि 27 जून से 10 जुलाई तक दंपती संपर्क पखवाड़ा मनाया गया। विश्व जनसंख्या दिवस के लिए जिले के लगभग 2.5 लाख लक्ष्य दंपती से संपर्क किया जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed