फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Poor women officers Socialist sought from pension

गरीब महिलाओं ने अफसरों से मांगी समाजवादी पेंशन

Wed, 30 Dec 2015 09:12 PM IST
शाहजहांपुर
शाहजहांपुर Updated Wed, 30 Dec 2015 09:12 PM IST
विज्ञापन
Poor women officers Socialist sought from pension
आवेदन करने के बावजूद समाजवादी पेंशन स्वीकृत नहीं मिलने पर कांशीराम कॉलोनी में रहने वाली गरीब परिवारों की महिलाओं का जत्था इस बारे में मालूमात करने समाज कल्याण कार्यालय पहुंचा तो वहां के लिपिक ने उन्हें दुत्कार दिया। महिलाओं ने मामले की शिकायत एडीएम प्रशासन मुनेंद्र नाथ उपाध्याय से करके पेंशन जल्द स्वीकृत कराने की गुहार की।
विज्ञापन

कांशीराम कालोनी निवासी सरोज, सीमा, सुधा, शमां, शायरा, सुशीला, उर्मिला आदि ने एडीएम को दिए ज्ञापन में कहा है कि समाजवादी पेेंशन योजना के तहत उन सभी ने आवेदन किया था। जांच में आवेदन स्वीकृत भी हो गए, लेकिन पेंशन नहीं मिली। इस संबंध में विकास भवन के समाज कल्याण कार्यालय जाकर वहां के पेंशन पटल लिपिक से जानकारी करनी चाही तो उसने गालियां बकते हुए भगा दिया।
विज्ञापन

ज्ञापन में संबंधित लिपिक के विरुद्ध जांच कर कार्यवाही करने और पेंशन का भुगतान जल्द शुरू कराने का अनुरोध किया गया है। एडीएम से भेंट करने वाली महिलाओं में रामदेवी, लौगन्ना, रामकांती, गुड्डी, हीरा कुमारी, चंदा, बबिता, अनीता, शबनम आदि शामिल रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed