{"_id":"5d7bdc048ebc3e93ba1b1403","slug":"poltical-shahjahanpur-news-bly376011564","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश का सपाइयों ने किया जोरदार स्वागत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश का सपाइयों ने किया जोरदार स्वागत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शाहजहांपुर/रोजा। सपा के वरिष्ठ नेता आजम खां से मिलने रामपुर जाते समय पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का जिले के सपा नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को नेशनल हाईवे पर जिले की सीमा में कई स्थानों पर जोरदार स्वागत किया। दोपहर 2.35 बजे सैकड़ों वाहनों के काफिले के साथ अखिलेश के गुर्री पहुंचते निवर्तमान जिलाध्यक्ष तनवीर खां के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने जोशीली नारेबाजी के बीच उन्हें फूलमालाएं पहनाईं। इस दौरान अखिलेश से हाथ मिलाने की कार्यकर्ताओं में होड़ लगी रही। वहां उनके स्वागत को विधायक शरदवीर सिंह, एमएलसी अमित यादव रिंकू, सपा के पूर्व जिला अध्यक्ष प्रदीप पांडेय, रणंजय सिंह यादव, उपेंद्र पाल सिंह, सैयद रिजवान अहमद, कपिल वर्मा, प्रदीप तिवारी, गायत्री वर्मा आदि मौजूद रहे। वाहनों का काफिला रोजा अड्डा पहुंचने पर लोहिया वाहिनी के राष्ट्रीय सचिव पंकज वर्मा सराफ ने नारेबाजी के बीच राष्ट्रीय अध्यक्ष को साइकिल भेंट करके शाल ओढ़ाई।
रोजा मेें अखिलेश को स्वागत को सपा यूथ ब्रिगेड के पूर्व जिला अध्यक्ष ओम गुप्ता, तनु अग्रवाल, संतोष पाल आदि मौजूद रहे। उधर, मीरानपुर कटरा में पूर्व विधायक राजेश यादव ने क्षेत्रीय कार्यकर्ताओं के साथ पूर्व मुख्यमंत्री की अगवानी कर उन्हें जिले की सीमा पर विदाई दी। वहां से अखिलेश के साथ सपा नेता तनवीर खां समेत जिले के कई पार्टी नेता और कार्यकर्ता रामपुर रवाना हो गए।
उधर,तिलहर हाईवे पर स्थित ढाबे के सामने पूर्व पालिकाध्यक्ष इमरान खान के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने पुष्प वर्षा कर एवं माल्यार्पण के साथ स्वागत किया। इस मौके पर जिला पंचायत सदस्य सौरभ सिंह गांधी, राम सिंह यादव, मुन्ना यादव, सोनू यादव, सुलभ यादव समेत सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।