फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   political

विकास के लिए सपा सरकार, अखिलेश को फिर बनाए मुख्यमंत्री इस बार

Tue, 02 Nov 2021 12:27 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 02 Nov 2021 12:27 AM IST
विज्ञापन
political
शाहजहांपुर में पत्रकारो से वार्ता करते समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष किरनमय नंदा साथ ? - फोटो : SHAHJAHANPUR
शाहजहांपुर। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष किरनमय नंदा और समाजवादी युवजन सभा के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष विकास यादव प्रदेश के छह जिलों (बरेली, बदायूं, पीलीभीत, शाहजहांपुर, लखीमपुर खीरी और सीतापुर) में संगठन की समीक्षा के क्रम में रविवार को यहां पहुंचे। उन्होंने एक मैरिज लॉन में आयोजित कार्यक्रम में जिले के सभी छह विधानसभा क्षेत्रों के अध्यक्ष, सेक्टर प्रभारी, ब्लॉक अध्यक्ष आदि पदाधिकारियों से अलग-अलग भेंट कर सांगठनिक स्वरूप की समीक्षा की।
विज्ञापन

राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ने अगले वर्ष होने वाले विधानसभा चुनाव में पार्टी की जीत सुनिश्चित करने के लिए कार्यकर्ताओं को जीत का मंत्र दिया। कहा, विकास के लिए सपा सरकार, अखिलेश को फिर बनाएं मुख्यमंत्री इस बार। राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के कार्यकाल में हुए विकास कार्य लोगों को घर-घर जाकर याद दिलाएं और भाजपा के झूठ की गठरी को लोगों के सामने खोलकर बताएं। युवजन सभा के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष विकास यादव ने कहा कि भाजपा ने सपा के विकास कार्यों को अपना बताने व खूब नाम बदलने के कार्य किए।
विज्ञापन

अब सरकार बदलने की और मुख्यमंत्री का नाम बदलकर अखिलेश यादव रखने की हम सबकी बारी है। दोनों पदाधिकारियों ने पार्टी के विधायक, पूर्व विधायकों व अन्य जनप्रतिनिधियों और टिकट के दावेदारों से मुलाकात की। उन्होंने लौहपुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती पर उनके चित्र पर माल्यार्पण किया। जिला सचिव जीवेंद्र वाजपेयी ने राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और विकास यादव को श्रीकृष्ण की प्रतिमा भेंट की। युवजन सभा के पूर्व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष शिवमूर्ति सिंह राना, सपा जिलाध्यक्ष तनवीर खां, विधायक शरदवीर सिंह, पूर्व मंत्री अवधेश वर्मा, पूर्व विधायक राजेश यादव, एमएलसी अमित यादव, सपा महासचिव रणंजय यादव, लोहिया वाहिनी के राष्ट्रीय सचिव प्रवीण सैनी, सपा नेता राजेश वर्मा, अन्नू लाल रस्तोगी, जगजीत सिंह टांडे, अजय पाल सिंह आदि पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूर्ण बहुमत से विधानसभा चुनाव जीतेगी सपा
शाहजहांपुर। सपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष किरनमय नंदा ने पत्रकारों से वार्ता करते हुए दावा किया कि विधानसभा चुनाव में सपा पूर्ण बहुमत से सरकार बनाएगी। उन्होंने सपा सरकारों के कार्यकाल की उपलब्धियां गिनाते हुए भाजपा को झूठ का पिटारा बताया। कहा कि योगी सरकार ने विकास का कोई काम नहीं किया, बल्कि सपा ने अपने घोषणा पत्र से आगे जाकर जो कार्य किए, उन्हें भी भाजपा के लोग अपना बताते रहे।

किसानों को गाड़ी से कुचलने वालों की सरकार से समाज का कोई वर्ग संतुष्ट नहीं है और जनता भाजपा से त्रस्त होकर उसे सत्ता से बाहर करने को तत्पर है। उन्होंने कोरोना काल की बदइंतजामी और उस दौरान ऑक्सीजन की कमी से जान गंवाने वालों को याद करते हुए कहा कि जनता कुछ भी भूली नहीं है। भाजपा को ऑक्सीजन देने के लिए प्रदेश के दौरे पर आए गृह मंत्री ने कोरोना काल में ऑक्सीजन दी होती तो प्रदेश के हालात इतने भयावह नहीं होते। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed