फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   political

कार्यकर्ताओं के विश्वास पर भाजपा सरकार में मंत्री बना : जितिन प्रसाद

Sun, 17 Oct 2021 01:07 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 17 Oct 2021 01:07 AM IST
विज्ञापन
political
शाहजहांपुर के रोजा बस अड्डे के पास कैबिनेट मंत्री जितिन प्रसाद का स्वागत किया गया। - फोटो : SHAHJAHANPUR
शाहजहांपुर। योगी सरकार में कैबिनेट मंत्री बनने के बाद शहर में पहली बार आए जितिन प्रसाद के स्वागत में गांधी भवन में समारोह आयोजित किया गया। समारोह में बतौर मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री जितिन प्रसाद ने कहा कि कार्यकर्ताओं के विश्वास पर भाजपा सरकार में मुझे मंत्री बनाया गया है। आपका यह विश्वास मैं बरकरार रखूंगा, और जो भी मुझे जिम्मेदारी मिलेगी उसको पूरी तरह से निभाऊंगा। सभी कार्यकर्ताओं को पूरा सम्मान मिलेगा।
विज्ञापन

उन्होंने सभी समर्थकों और कार्यकर्ताओं का आभार जताया। कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने जितिन प्रसाद का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि पहले लोग सड़कों में गड्ढे देखते थे, आज लोग सड़कों में गड्ढे ढूंढने का प्रयास करते हैं। पूरे प्रदेश का चहुंमुखी विकास हुआ है। योजनाओं का लाभ हर व्यक्ति को मिल रहा है। उत्तर प्रदेश में अगली सरकार भी भाजपा की बनेगी।
विज्ञापन

इस दौरान महानगर अध्यक्ष अरुण गुप्ता, विधायक चेतराम, वीर विक्रम सिंह, मानवेंद्र सिंह, रोशनलाल वर्मा, सांसद अरुण सागर, जिलाध्यक्ष हरिप्रकाश वर्मा, जिला पंचायत अध्यक्ष ममता यादव, जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह राठौर, पूर्व जिलाध्यक्ष वीरेंद्र पाल सिंह यादव, पूर्व जिला अध्यक्ष बाबूराम गुप्ता, राजाराम, ब्लॉक प्रमुख महेश पाल सिंह, श्रीदत्त शुक्ला, मुनीश्वर वर्मा, राजीव कश्यप, अरुण यादव, सुधीर गुप्ता, वैभव खन्ना, अनूप सिंह, मनीष गुप्ता, सुरेश गुप्ता, नवनीत पाठक, डॉ. सुधीर गुप्ता, मंगलम गुप्ता, नीरज मौर्या, कैंट बोर्ड सदस्य अवधेश दीक्षित आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

जगह-जगह किया गया स्वागत
प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री बनने के बाद पहली बार शाहजहांपुर आए प्राविधिक शिक्षा मंत्री जितिन प्रसाद का शनिवार को भव्य स्वागत किया गया। इस दौरान गांधी भवन में आयोजित अभिनंदन कार्यक्रम में वित्त एवं चिकित्सा शिक्षा मंत्री सुरेश कुमार खन्ना और जिले के तमाम भाजपा नेताओं ने उनका स्वागत किया।
कैबिनेट मंत्री जितिन प्रसाद काफिले के साथ शनिवार को शाहजहांपुर की सीमा में दाखिल हुए। सबसे पहले उनका स्वागत भाजपाइयों और समर्थकों ने गुर्री चौकी के पास स्वागत किया। इसके बाद रोजा अड्डे पर सैकड़ों लोग उनका स्वागत करने पहुंचे। इनमें कौशल मिश्रा, अवधेश मिश्रा, मोहन मिश्रा, कौशल शुक्ला, सुभाष अरोड़ा, अनिल गुप्ता, सुशील शुक्ला, गोलू समेत कई लोग थे। फिर मेजबान होटल के पास उनका स्वागत किया। स्वागत करने वालों में हरगोविंद मोदी, बॉबी चोपड़ा, राधेगोविंद मोदी, मनीष अग्रवाल, रवि खंडेलवाल, राजगोपाल अग्रवाल, मुकेश अग्रवाल, मोंटू अग्रवाल, हर्ष मोदी, श्यामजी वर्मा, राघव खंडेलवाल, अर्जुन चोपड़ा, अविनाश सक्सेना, विकास बिसारिया, सनी सक्सेना, राजीव वर्मा, ऋषभ, शोभित राजपूत, अकरम खां आदि लोग थे। इसके बाद हथौड़ा चौराहे पहुंचे जितिन प्रसाद ने सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। तमाम जगहों पर समर्थकों और भाजपाइयों ने जितिन प्रसाद का फूलमाला पहनाकर स्वागत किया। जितिन प्रसाद ने टाउन हॉल में शहीदों की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण किया। संवाद

भाजपा में शामिल हुए लोग
अभिनंदन समारोह में कांग्रेस छोड़कर कई लोगों ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। इसमें मुख्य रूप से कौशल मिश्रा, विनीत मिश्रा, विश्वदीप अवस्थी, जगदीश कुशवाहा, भूपेंद्र सिंह भन्नू, सावित्री शर्मा, रोहित सिंह, मनिल वाजपेयी, अमित वाजपेयी, मुकेश दीक्षित, सुधाकर त्रिपाठी, प्रमोद मिश्रा आदि शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed