{"_id":"6150c7f48ebc3ef8d81d7731","slug":"political-shahjahanpur-news-bly46097754","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोविड की आड़ में दूसरे दलों के कार्यक्रम रोक रही भाजपा : संजय गुर्जर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोविड की आड़ में दूसरे दलों के कार्यक्रम रोक रही भाजपा : संजय गुर्जर
विज्ञापन
जलालाबाद में पीस पार्टी किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष का माला पहनाकर स्वागत करते प्रदेश उपाध्यक्ष
- फोटो : SHAHJAHANPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शाहजहांपुर। पीस पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष संजय गुर्जर ने प्रदेश सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि विधानसभा चुनाव में योगी सरकार को अपनी हार का डर सताने लगा है, इसीलिए वह दोहरा मापदंड अपनाने पर उतारू है। कोविड की आड़ लेकर राजनीतिक दलों को कार्यक्रम करने की अनुमति नहीं दी जा रही, जबकि भाजपा स्वयं जगह-जगह सम्मेलन व सभाएं कर रही है।
जलालाबाद नगर स्थित एक रेस्टोरेंट में आयोजित प्रेसवार्ता में संजय गुर्जर ने कहा कि 28 सितंबर को कटरा विधानसभा क्षेत्र के गांव सौरह में पीस पार्टी का पिछड़ा व दलित समेलन आयोजित किया जाना था। जिसकी अनुमति मांगी गई थी। उसे यह कहते हुये खारिज कर दिया कि जिले में धारा-144 लगी है। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि इस अन्याय को बर्दाश्त नहीं करेंगे। वह न केवल गांव-गांव जाकर पंचायत करेंगे, बल्कि इसके खिलाफ संघर्ष भी होगा।
बोले, भाजपा की गलत नीतियों से समाज का हर वर्ग परेशान है। प्रदेश अध्यक्ष ने रमेश गुर्जर को पीस पार्टी (किसान मोर्चा) का जिलाध्यक्ष मनोनीत किया। इस दौरान पीस पार्टी के प्रदेश सचिव नईम मंसूरी, किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष जगवीर सागवान, पीस पार्टी पश्चिमी उत्तर प्रदेश के महासचिव सुमित नागर, नेमचंद जाटव, रामरतन पाल, सीपी भास्कर, महावीर गुर्जर, दनीवर सिंह गुर्जर, पूर्व प्रधान सोरन सिंह आदि मौजूद रहे।