फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   political

कोविड की आड़ में दूसरे दलों के कार्यक्रम रोक रही भाजपा : संजय गुर्जर

Mon, 27 Sep 2021 01:37 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 27 Sep 2021 01:37 AM IST
विज्ञापन
political
जलालाबाद में पीस पार्टी किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष का माला पहनाकर स्वागत करते प्रदेश उपाध्यक्ष - फोटो : SHAHJAHANPUR
शाहजहांपुर। पीस पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष संजय गुर्जर ने प्रदेश सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि विधानसभा चुनाव में योगी सरकार को अपनी हार का डर सताने लगा है, इसीलिए वह दोहरा मापदंड अपनाने पर उतारू है। कोविड की आड़ लेकर राजनीतिक दलों को कार्यक्रम करने की अनुमति नहीं दी जा रही, जबकि भाजपा स्वयं जगह-जगह सम्मेलन व सभाएं कर रही है।
विज्ञापन

जलालाबाद नगर स्थित एक रेस्टोरेंट में आयोजित प्रेसवार्ता में संजय गुर्जर ने कहा कि 28 सितंबर को कटरा विधानसभा क्षेत्र के गांव सौरह में पीस पार्टी का पिछड़ा व दलित समेलन आयोजित किया जाना था। जिसकी अनुमति मांगी गई थी। उसे यह कहते हुये खारिज कर दिया कि जिले में धारा-144 लगी है। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि इस अन्याय को बर्दाश्त नहीं करेंगे। वह न केवल गांव-गांव जाकर पंचायत करेंगे, बल्कि इसके खिलाफ संघर्ष भी होगा।
विज्ञापन

बोले, भाजपा की गलत नीतियों से समाज का हर वर्ग परेशान है। प्रदेश अध्यक्ष ने रमेश गुर्जर को पीस पार्टी (किसान मोर्चा) का जिलाध्यक्ष मनोनीत किया। इस दौरान पीस पार्टी के प्रदेश सचिव नईम मंसूरी, किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष जगवीर सागवान, पीस पार्टी पश्चिमी उत्तर प्रदेश के महासचिव सुमित नागर, नेमचंद जाटव, रामरतन पाल, सीपी भास्कर, महावीर गुर्जर, दनीवर सिंह गुर्जर, पूर्व प्रधान सोरन सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed