{"_id":"61424eae8ebc3ed52d197c0b","slug":"political-shahjahanpur-news-bly4597467111","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा ने चंदा लेकर भ्रष्टाचार किया : राजपाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा ने चंदा लेकर भ्रष्टाचार किया : राजपाल
विज्ञापन
शाहजहांपुर में पत्रकारों से वार्ता करते समाजवादी पार्टी पिछड़ा वर्ग के प्रदेश अध्यक्ष राजपाल क?
- फोटो : SHAHJAHANPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शाहजहांपुर। जिले में सामाजिक न्याय यात्रा लेकर आए सपा पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजपाल कश्यप ने कहा कि भाजपा सरकार में किसानों, मजलूमों व पिछड़ों का शोषण हो रहा है। समाजवादी पार्टी ने सभी को सम्मान दिया। सपा किसान आंदोलन के समर्थन में है। प्रदेश अध्यक्ष ने भाजपा के ऊपर सत्ता के बल पर जिला पंचायत चुनाव जीतने का आरोप लगाया। कहा कि भाजपा शासन में जनता ही नहीं जानवर भी परेशान है।
बुधवार केे सपा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजपाल कश्यप ने पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस में प्रेस वार्ता में कहा कि सामाजिक न्याय यात्रा व पिछड़ा वर्ग सम्मेलन के तृतीय चरण का शुभारंभ शाहजहांपुर से हुआ है। यात्रा शाहजहांपुर से पीलीभीत, बरेली, फर्रुखाबाद, बदायूं, कन्नौज से होकर रायबरेली पहुंचेगी। डॉ. राजपाल कश्यप ने कहा कि प्रदेश में आरक्षण घोटाला किया जा रहा है, उसे खत्म करने की साजिश हो रही है। देश का संविधान और लोकतंत्र खतरे हैं। प्रदेश में जंगलराज, गुंडागर्दी चरम सीमा पर है। बेरोजगारी और महंगाई बढ़ी है। कहा कि भाजपा ने भगवान राम मंदिर के नाम पर चंदा में भी भ्रष्टाचार किया है। प्रदेश की भाजपा सरकार में जनता ही नहीं जानवर भी परेशान हैं। जनता अब प्रदेश की सत्ता से योगी को हटाकर सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश को मुख्यमंत्री बनाएगी। बोले कि उत्तर प्रदेश में दलित, आदिवासी, पिछड़े वर्ग के कलक्टर नहीं हैं। सरकार केवल लोगों को गुमराह कर रही है। उन्होंने सरकार से आकंड़ां को सार्वजनिक करने की मांग की है। प्रेस वार्ता के दौरान सपा जिलाध्यक्ष तनवीर खां, पूर्व मंत्री अवधेश कुमार वर्मा, सपा नेता राजेश वर्मा आदि मौजूद रहे।