{"_id":"610999608ebc3eb9e138d2b1","slug":"political-shahjahanpur-news-bly455273064","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला कांग्रेस की महानगर अध्यक्ष सुनीता बनीं जिलाध्यक्ष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिला कांग्रेस की महानगर अध्यक्ष सुनीता बनीं जिलाध्यक्ष
विज्ञापन
मंगलवार को महिला कांगेस की नवनियुक्त जिला अध्यक्ष सुनीता सिंह पार्टी कार्यालय पर महिलाओं ने फूल
- फोटो : SHAHJAHANPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शाहजहांपुर। उत्तर प्रदेश महिला कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष ममता सिंह ने महिला कांग्रेस की महानगर अध्यक्ष सुनीता सिंह को पदोन्नति देते हुए उन्हें पार्टी के महिला प्रकोष्ठ में जिलाध्यक्ष मनोनीत किया है।
बता दें कि अब तक इस पद पर नियुक्त रहीं सावित्री शर्मा पूर्व केंद्रीय मंत्री जितिन प्रसाद के समर्थन में पद और पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से त्यागपत्र दे चुकीं हैं। संगठन नेतृत्व से सुनीता सिंह को जिलाध्यक्ष बनाए जाने की सूचना बीती शाम एक पत्र के माध्यम से मिली।
मंगलवार को दोपहर महिला कांग्रेस की नवनियुक्त जिलाध्यक्ष टाउनहाल स्थित कांग्रेस कार्यालय पहुंचीं तो कार्यकर्ताओं समेत पार्टी से जुड़ी महिलाओं ने जोशीली नारेबाजी के साथ फूलमालाओं से उनका जोरदार स्वागत किया। स्वागत से अभिभूत सुनीता सिंह ने बड़ी जिम्मेदारी सौंपने के लिए संगठन का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जनपद में महिला कांग्रेस का जल्द विशाल स्वरूप देखने को मिलेगा क्योंकि प्रदेश अध्यक्ष के निर्देशानुसार संगठन के विस्तार को सदस्यता अभियान शुरू करने का निर्णय किया गया है। इस दौरान कांग्रेेस के जिला सचिव फुरकान अहमद कुरैशी, कुसुमलता कठेरिया, विमला रानी, सुमन शर्मा, सुनीता मिश्रा, सईदा नियाजी, यासमीन, नगमा, सानिया, निशा, सीमा, हिना, कामिनी देवी, परवीन सबा, फूलजहां, नेहा, नगीना बेगम आदि मौजूद रहीं। संवाद