फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   political

सपाइयों ने घेरा एसपी ऑफिस, जमकर धक्का-मुक्की की, एसपी से नोकझोंक

Thu, 29 Jul 2021 01:16 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 29 Jul 2021 01:16 AM IST
विज्ञापन
political
शाहजहांपुर के एसपी ऑफिस में सपा जिलाध्यक्ष तनवीर खां और एसपी एस आनंद के बीच होती नोकझोक - फोटो : SHAHJAHANPUR
शाहजहांपुर। सपा कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष तनवीर खां की अगुवाई में बुधवार को एसपी ऑफिस में जमकर हंगामा किया। सपाई तीन थानों में सपा कार्यकर्ताओं पर फर्जी मुकदमे दर्ज होने और पुलिस द्वारा अभद्रता करने का आरोप लगा रहे थे। इस दौरान थोड़ी देर के लिए एसपी ऑफिस के बाहर सपाई धरने में बैठे और जाम लगा दिया। बाद में पुलिस अधीक्षक एस आनंद ने उन्हें बातचीत के लिए बुलाया। एसपी दफ्तर में भी सपा जिलाध्यक्ष और कार्यकर्ताओं की एसपी से तीखी नोकझोंक हुई। बाद में एसपी ने सभी को शांत कराया और एसपी सिटी को जांच सौंपकर कार्रवाई के निर्देश दिए।
विज्ञापन

थाना कटरा क्षेत्र के गांव लौहरगवां निवासी राजेश कुमार पर पांच मई को हत्या की धारा में मुकदमा दर्ज हुआ था। थाना सेहरामऊ दक्षिणी क्षेत्र के गांव कहलिया निवासी मनोज यादव का चक्की वाले से गेहूं पीसने को लेकर मामूली विवाद हो गया था। सपाइयों का आरोप है कि मनोज को पुलिस थाने लाई और उसकी पिटाई कर थी। सपा जिलाध्यक्ष तनवीर खां ने दखल देते हुए थाना प्रभारी से बात की थी। आरोप है कि इसके बाद मनोज के साथ फिर मारपीट की गई और उसका शांतिभंग की धारा मे चालान कर दिया गया।
विज्ञापन

सपाइयों का आरोप है कि थाना खुटार क्षेत्र के गांव मैनिया गांव निवासी समाजवादी पार्टी के ब्लॉक प्रमुख सरदार मनजीत सिंह को खेत में धान नहीं बोने दिया जा रहा है। उनके बेटे को शराब बरामदगी दिखाकर फर्जी मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया गया। सपा जिलाध्यक्ष तनवीर खां ने तीनों को सपा कार्यकर्ता बताते हुए उनके ऊपर फर्जी मुकदमा दर्ज कर गलत कार्रवाई का आरोप लगाया। बुधवार को सपा जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में काफी संख्या में पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने एसपी कार्यालय का घेराव दिया। पहले एसपी ऑफिस के बाहर सड़क पर बैठकर सपाई प्रदर्शन करते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

सरकार-प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। सीओ सिटी प्रवीण कुमार, थाना सदर बाजार प्रभारी निरीक्षक अशोकपाल और एलआईयू इंस्पेक्टर ने उनको मनाने की कोशिश की, लेकिन सपाई नहीं उठे। इसके बाद एसपी एस आनन्द ने पांच लोगों को दफ्तर में आकर बात करने के लिए कहा। सपा जिलाध्यक्ष तनवीर खां पांच से अधिक नेताओं के साथ एसपी ऑफिस में घुस गए। पुलिसकर्मियों ने उनको रोकने की कोशिश की तो वे धक्कामुक्की करने लगे। मशक्कत के बाद पुलिस ने सपाइयों को बाहर किया। दफ्तर के अंदर एसपी एस आनंद और सपा जिलाध्यक्ष में तीखी नोकझोंक हुई। बाद में बातचीत के बाद एसपी ने एसपी सिटी संजय कुमार से जांच कराने का आश्वासन दिया।
-
सपाइयों पर बदले की भावना से सरकार फर्जी मुकदमें दर्ज करा रही है। कार्यकर्ताओं का उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। अगर कार्रवाई नहीं की गई तो बड़ा आंदोलन किया जाएगा। फिलहाल एसपी ने कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

-तनवीर खां, जिलाध्यक्ष, सपा
-
गलत कार्रवाई को लेकर थाना प्रभारी निरीक्षक पर सपा कार्यकर्ता आरोप लगा रहे थे। आरोपों की जांच एसपी सिटी करेंगे। जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसके आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
-एस आनन्द, एसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed